7 दिग्गज कंपनियों की 2 लाख करोड़ से ज्यादा वैल्यू साफ, TCS और रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसान, जानें कौन बचा

शेयर बाजार में गिरावट के बीच टॉप-10 कंपनियों में से 7 की मार्केट वैल्यू 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई. TCS और रिलायंस सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जबकि वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों ने बाजार पर दबाव बढ़ाया.

शेयर मार्केट Image Credit: @Canva/Money9live

Market cap loss top companies: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. दो हफ्तों की तेजी के बाद बाजार में अचानक आई कमजोरी ने बड़े दिग्गज शेयरों को भी नहीं बख्शा. खासतौर पर टॉप-10 कंपनियों में से सात कंपनियों की मार्केट वैल्यू में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट में TCS और RIL सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, जिससे बाजार के मूड का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बाजार में गिरावट की वजह

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,829 अंकों यानी 2.33 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में भी 455 अंकों यानी 1.87 फीसदी की कमजोरी दर्ज हुई. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे वैश्विक कारण प्रमुख रहे. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. इसके अलावा आईटी कंपनियों के कमजोर नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा कमजोर किया.

किन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान

इस गिरावट के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ, जिसकी मार्केट वैल्यू में करीब 66,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई. इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का नंबर रहा, जिसकी वैल्यू करीब 50,670 करोड़ रुपये कम हो गई.

इसके अलावा HDFC बैंक की वैल्यू 23,090 करोड़ रुपये घटकर 12 लाख करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई. एलआईसी की मार्केट कैप में भी करीब 19,670 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

भारती एयरटेल, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियां भी इस गिरावट से अछूती नहीं रहीं और इनके मार्केट कैप में भी हजारों करोड़ रुपये की कमी आई.

किन शेयरों ने दी राहत

जहां अधिकांश बड़ी कंपनियों में गिरावट देखने को मिली, वहीं कुछ शेयरों ने बाजार को सहारा देने की कोशिश की. हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू करीब 20,652 करोड़ रुपये बढ़ी. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 19,522.76 करोड़ रुपये उछलकर 10,16,752.53 रुपये पहुंच गई और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में भी 8,253.64 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: बड़े मुनाफे की छोटी कंपनियां! ये 4 माइक्रोकैप स्टॉक्स दिखा रहे हैं दम, विदेशों में बिजनेस, 3 साल में 1127% तक रिटर्न

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि वैश्विक हालात का असर भारतीय बाजार पर लगातार बना हुआ है. ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना ही समझदारी होगी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ बता दिया टारगेट; बन रहा मजबूत सेटअप

Nifty Outlook: शेयर बाजार में हाहाकार, क्या अब 23,500 तक फिसलेगा बाजार? एक्सपर्ट की चेतावनी

सोमवार को फोकस में रहेगा अडानी ग्रुप का ये स्टॉक, ₹15000 करोड़ का बनाया मेगा प्लान; एक महीने में 45% उछला शेयर

स्मॉल से मिड कैप में मारेंगी छलांग! इन 9 स्टॉक में लग सकता है ग्रोथ का तड़का; Delhivery, HCL समेत कई कंपनियां शामिल

Fintech में Pine Labs का दांव! हुई करोड़ों की ऑल-कैश डील, खरीदी ‘Shopflo’, ₹200 से सस्ते शेयर पर टिकीं नजरें

बड़े मुनाफे की छोटी कंपनियां! ये 4 माइक्रोकैप स्टॉक्स दिखा रहे हैं दम, विदेशों में बिजनेस, 3 साल में 1127% तक रिटर्न