90,000 लोगों की नौकरियां होंगी खत्म, AI पर खर्च होगा 700 अरब डॉलर, 9 लाख लोग पहले ही गंवा चुके रोजगार
AI के बढ़ते दबदबे के बीच दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां हजारों नौकरियां खत्म कर रही हैं. मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन का फोकस अब AI निवेश पर है, जिससे एंट्री-लेवल नौकरियों पर संकट गहराता दिख रहा है.
तकनीक की दुनिया में इस हफ्ते आए मुश्किल दौर ने साफ कर दिया है कि आने वाला समय इंसानी श्रम से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का होने वाला है. मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों द्वारा घोषित 20,000 से अधिक संभावित छंटनियां केवल एक शुरुआत मानी जा रही हैं. सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टेक जगत एक बड़े ‘लेबर शेक-अप’ के दौर से गुजर रहा है, जहां कंपनियां अपने वर्कफोर्स पर होने वाले खर्च को काटकर सारा पैसा AI के बुनियादी ढांचे में झोंक रही हैं.
AI में निवेश और नौकरियों पर कैंची
दुनिया की चार सबसे बड़ी टेक कंपनियां, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और अल्फाबेट, इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 700 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी में हैं. कंपनियां अब दक्षता बढ़ाने और टीमों को सुव्यवस्थित करने के लिए खुद AI टूल्स का सहारा ले रही हैं. यह छंटनी न केवल भविष्य की तैयारी है, बल्कि कोरोना महामारी के दौरान की गई ‘ओवरहायरिंग’ को सुधारने की एक कोशिश भी है.
आंकड़े डराने वाले हैं. Layoffs.fyi के डेटा के मुताबिक, साल 2026 में अब तक 92,000 से ज्यादा टेक कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. अगर 2020 से अब तक का हिसाब लगाएं, तो यह आंकड़ा लगभग 9 लाख तक पहुंच गया है.
बड़ी कंपनियों का हाल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट फ्रंटफुट पर
मेटा ने अपने कर्मचारियों को स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने वर्कफोर्स में 10% की कटौती करने जा रहा है, जिससे लगभग 8,000 नौकरियां खत्म होंगी. इतना ही नहीं, कंपनी ने 6,000 खाली पदों को भरने की योजना भी रद्द कर दी है. दूसरी ओर, माइक्रोसॉफ्ट अपने पात्र अमेरिकी कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक बायआउट’ (Voluntary Buyout) का विकल्प दे रहा है, ताकि वे खुद इस्तीफा दे सकें.
यह छंटनी सिर्फ सिलिकॉन वैली तक सीमित नहीं है:
- Snap: ने अपने वर्कफोर्स में 16% की कटौती की.
- Salesforce: ने 4,000 कस्टमर सपोर्ट पदों को समाप्त कर दिया.
- Nike: ने लगभग 1,400 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जिनमें से अधिकांश तकनीकी भूमिकाओं में थे.
- Oracle: ने भी AI पर खर्च बढ़ाने के साथ-साथ हजारों नौकरियों में कटौती की घोषणा की है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की सुरक्षा पर हर साल ₹29217 करोड़ खर्च, फिर भी बार-बार हो रहे हमले; जानें कहां चूक रही US सीक्रेट सर्विस
बाजार का नया मिजाज, एंट्री-लेवल के लिए मुश्किलें
रिपोर्ट्स के अनुसार, एंट्री-लेवल और जनरल आईटी (IT) पदों के लिए भर्ती की रफ्तार सुस्त पड़ गई है. इसके विपरीत, AI इंजीनियरों और विशिष्ट भूमिकाओं के लिए मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है. वेतन के मामले में भी यही स्थिति है, ज्यादातर सेक्टर में सैलरी स्थिर है, लेकिन AI से जुड़ी कैटेगरी में भारी उछाल देखा जा रहा है.
Latest Stories
भारत-न्यूजीलैंड FTA पर 27 अप्रैल को लगेगी मुहर, एक्सपोर्ट के लिए खुलेगा बड़ा बाजार; जानें डेयरी, एग्री के लिए क्या फैसला?
Bank Holiday Alert! अगले हफ्ते 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, 1 मई से पहले निपटा लें जरूरी काम, अगले महीने 13 छुट्टियां
मणप्पुरम फाइनेंस के MD को SEBI ने भेजा वार्निंग लेटर, शेयर प्लेज खुलासे में देरी पड़ी भारी
