Q4FY26 में Infosys में कम हुआ 8440 स्टाफ, फ्रेशर्स को लेकर कंपनी का ये है प्लान; जानें कितने लाख लोग कर रहे हैं काम
Infosys ने FY27 में 20,000 फ्रेशर्स को हायर करने की योजना बनाई है, जबकि Q4FY26 में कंपनी की हेडकाउंट 8,440 घट गई. मार्च तिमाही के अंत तक Infosys में कुल 3,28,594 कर्मचारी काम कर रहे थे. कंपनी का एट्रिशन रेट भी बढ़कर 12.6 फीसदी हो गया है. इसके बावजूद Infosys फ्रेशर्स हायरिंग पर फोकस बनाए हुए है. FY26 में भी कंपनी हजारों ग्रेजुएट्स की भर्ती कर चुकी है.
Infosys Headcount: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी Infosys ने मार्च तिमाही यानी Q4FY26 के दौरान कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की है. कंपनी की कुल हेडकाउंट इस तिमाही में 8,440 घट गई है. इसके साथ ही Infosys में काम करने वाले कुल कर्मचारियों की संख्या जनवरी-मार्च 2026 अवधि के अंत तक 3,28,594 रह गई है. लगातार छह तिमाहियों तक कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद यह पहली बार है, जब कंपनी की वर्कफोर्स में कमी देखने को मिली है.
Q4FY26 में क्यों घटी हेडकाउंट?
Infosys के सीएफओ जयेश संघराजका ने अर्निंग्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीक्वेंशियल बेसिस पर हेडकाउंट घटी है, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी में करीब 5,000 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि हर तिमाही में कुछ सीजनल इफेक्ट रहता है. हेडकाउंट यूटिलाइजेशन और बिजनेस वॉल्यूम्स पर निर्भर करती है. कंपनी के मुताबिक मार्च तिमाही में बिजनेस वॉल्यूम्स कुछ नरम रहे. साथ ही सिस्टम में पहले से मौजूद फ्रेशर्स को भी वर्कफोर्स प्लानिंग में शामिल करना पड़ा. इसका असर कुल हेडकाउंट पर पड़ा.
एट्रिशन रेट भी बढ़ा
कंपनी का एट्रिशन रेट भी बढ़ा है. लास्ट ट्वेल्व मंथ्स बेसिस पर यह 12.6 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 12.3 फीसदी था. यानी कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर में हल्की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह स्तर पहले की तुलना में काफी नियंत्रित है. महामारी के बाद आईटी सेक्टर में एट्रिशन रेट काफी ऊंचा चला गया था, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे स्थिरता लौट रही है.
फ्रेशर्स को लेकर क्या है प्लान?
Infosys के सीईओ सलील पारेख पहले ही मनीकंट्रोल को दावोस में बता चुके थे कि कंपनी FY27 में 20,000 कॉलेज ग्रेजुएट्स को हायर करेगी. यानी आने वाले समय में बड़ी संख्या में फ्रेशर्स को रोजगार मिलने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 के पहले तीन क्वार्टर में ही कंपनी 18,000 ग्रेजुएट्स की भर्ती कर चुकी थी.
कंपनी को उम्मीद है कि FY26 के अंत तक 20,000 फ्रेशर्स हायरिंग का लक्ष्य पूरा हो जाएगा. फ्रेशर्स हायरिंग को Infosys की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है. इससे कंपनी को एआई, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी, एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों के लिए नई प्रतिभा मिलेगी.
प्रतिस्पर्धी कंपनियों का क्या हाल?
जहां Infosys की हेडकाउंट घटी, वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने Q4 में 2,356 कर्मचारियों की बढ़ोतरी दर्ज की. एचसीएलटेक ने 802 कर्मचारी जोड़े और विप्रो में 135 कर्मचारियों की मामूली बढ़ोतरी हुई. दूसरी ओर टेक महिंद्रा में करीब 1,993 कर्मचारियों की कमी आई.
नौकरी चाहने वालों के लिए संकेत
Infosys में हेडकाउंट घटना शॉर्ट टर्म डिमांड सॉफ्टनेस का संकेत है, लेकिन 20,000 फ्रेशर्स हायरिंग प्लान यह बताता है कि कंपनी फ्यूचर डिमांड को लेकर सकारात्मक है. नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर हो सकता है.
यह भी पढ़ें: 24 अप्रैल को खरीदें ये 3 शेयर, हफ्ते भर में होगी कमाई; Choice Broking के एनालिस्ट ने दिया टारगेट
Latest Stories
UAE President ने PM Modi को किया फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा, एनर्जी और इंवेस्टमेंट सेक्टर पर फोकस
YouTube से कमाई होगी मुश्किल! 2027 में बदलने वाले हैं Monetisation Rules
Warren Buffett ने छोड़ी Berkshire Hathaway की कमान, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
