सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ बता दिया टारगेट; बन रहा मजबूत सेटअप

सोमवार को शेयर बाजार खुलने से पहले निवेशकों की नजर NATIONALUM, ASTERDM और VTL पर रह सकती है. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने इन तीनों शेयरों पर BUY रेटिंग देते हुए टारगेट और स्टॉप लॉस बताए हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, इन स्टॉक्स में मजबूत बुलिश सेटअप, ब्रेकआउट पैटर्न, बेहतर मोमेंटम और वॉल्यूम सपोर्ट देखने को मिल रहा है. अगर बाजार का माहौल सकारात्मक रहा तो इन शेयरों में अच्छी चाल देखने को मिल सकती है.

शेयर मार्केट Image Credit: money9live.com

Stocks with ‘BUY’ Ratings: सोमवार को शेयर बाजार खुलने से पहले अगर आप ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं, जिनमें टेक्नीकल चार्ट मजबूत संकेत दे रहे हों, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. ब्रोकरेज हाउस Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं, जिनमें तेजी का मजबूत सेटअप बनता दिख रहा है. इन तीनों शेयरों में चार्ट पैटर्न ब्रेकआउट, मजबूत मोमेंटम, वॉल्यूम सपोर्ट और बुलिश ट्रेंड जैसे संकेत दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में ट्रेडर्स और शॉर्ट टर्म निवेशक इन पर नजर रख सकते हैं.

NATIONALUM

ब्रोकरेज ने NATIONALUM को 437.05 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 415 रुपये का स्टॉप लॉस और 475 रुपये का टारगेट दिया गया है. विश्लेषण के मुताबिक, शेयर ने डेली टाइमफ्रेम पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. इसके बाद स्टॉक हायर हाई और हायर लो का स्ट्रक्चर बना रहा है, जो तेजी के ट्रेंड को दिखाता है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI फिलहाल 64.15 पर है, जो मिडपॉइंट से ऊपर है. यह संकेत देता है कि शेयर में खरीदारी की ताकत बनी हुई है और आगे तेजी जारी रह सकती है.

  • करेंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹437.05
  • स्टॉप लॉस: ₹415
  • टारगेट प्राइस: ₹475

ASTERDM

दूसरा पसंदीदा शेयर ASTERDM है. ब्रोकरेज ने इसे 705.25 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 675 रुपये का स्टॉप लॉस और 760 रुपये का अपसाइड टारगेट तय किया गया है. शेयर ने डेली चार्ट पर रेंज बाउंड कंसोलिडेशन से फ्रेश ब्रेकआउट दिया है. इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जो बाजार सहभागियों की मजबूत दिलचस्पी को दिखता है. इसके अलावा स्टॉक अपने प्रमुख डेली एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज यानी 20, 50, 100 और 200 DEMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. यह मजबूत बुलिश ट्रेंड का संकेत माना जाता है.

  • करेंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹705.25
  • स्टॉप लॉस: ₹675
  • टारगेट प्राइस: ₹760

Vardhman Textiles Ltd

तीसरा शेयर VTL है, जिसे 590.05 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी गई है. इसके लिए 560 रुपये का स्टॉप लॉस और 640 रुपये का टारगेट दिया गया है. विश्लेषण के अनुसार, शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड को दिखाता है. इसके साथ ही स्टॉक ने राइजिंग वेज पैटर्न से ब्रेकआउट भी दिया है, जिससे मौजूदा तेजी आगे जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं. शेयर में वॉल्यूम बढ़ने से बाइंग इंटरेस्ट भी मजबूत हुआ है, जो इस तेजी को समर्थन देता है.

  • करेंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹590.05
  • स्टॉप लॉस: ₹560
  • टारगेट प्राइस: ₹640

यह भी पढ़ें: सोमवार को फोकस में रहेगा अडानी ग्रुप का ये स्टॉक, ₹15000 करोड़ का बनाया मेगा प्लान; एक महीने में 45% उछला शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.