25,000 के पार बाजार, अगले हफ्ते मचेगा हाहाकार?
शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स 1,046.30 अंक यानी 1.29 फीसदी चढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29 फीसदी की बढ़त के साथ 25,112.40 पर बंद हुआ. बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी. सेंसेक्स 81,354.85 पर खुला जबकि पिछला बंद 81,361.87 था, वहीं निफ्टी 24,787.65 पर खुला जो पिछले बंद 24,793.25 से थोड़ा कम था. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिसमें रियल्टी, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल शेयरों ने सबसे ज्यादा बढ़त दिखाई है. बीएसई पर कुल 3,939 शेयरों में से 2,357 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,413 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है. बाजार की ब्रेड्थ सकारात्मक रही, जो निवेशकों की मजबूत धारणा को दर्शाती है. अब सबकी नजर अगले सोमवार के बाजार पर है. क्या यह तेजी जारी रहेगी? जानिए बाजार की अगली चाल और संभावित रुझान विस्तार से इस वीडियो में.
More Videos
UPL, Mobikwik, Airtel, CP Plus, Waree Ener, YES Bk, Jio Fin, IDFC First में बड़ी हलचल
MONEY MASTER: बाजार में भूचाल, कहां बनेगा माल?
Tata Steel, VEDL, IRFC, Afcon Infra में क्या करें? किन मेटल शेयरों में बनेगा मोटा माल?
