8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन से DA Merger तक….खुल गए सारे राज; शिव गोपाल मिश्रा बताई पूरी कहानी
आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी और पेंशन बढ़ोतरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 25 फरवरी को नेशनल काउंसिल (JCM) की ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रेलवे कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन एआईआरएफ के जनरल सेक्रेटरी और स्टाफ साइड के नेता शिव गोपाल मिश्रा ने की. बैठक में फिटमेंट फैक्टर, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी, फैमिली यूनिट, भत्ते और आयोग द्वारा पूछे गए 18 सवालों पर चर्चा हुई. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वेतन आयोग को कर्मचारियों की बढ़ती जरूरतों और महंगाई को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए. मिश्रा ने कहा कि सरकार और आयोग दोनों की प्रक्रिया धीमी रही है, लेकिन कर्मचारी संगठन मिलकर साझा मेमोरेंडम तैयार करेंगे. फिटमेंट फैक्टर पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, हालांकि 2.86 से ज्यादा की मांग पर चर्चा चल रही है. इसके अलावा डीए मर्जर, साल में दो बार इंक्रीमेंट और फैमिली यूनिट बढ़ाने जैसे मुद्दे भी उठाए गए. पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली की मांग जारी है, जबकि UPS में संशोधन कर कर्मचारियों को अधिक लाभ देने की कोशिश की जा रही है.
More Videos
8th Pay Commission | ओल्ड पेंशन स्किम पर अड़ गए कर्मचारी, सरकार मुश्किल में!
क्या खत्म होगा LPG का दौर? एथेनॉल बन सकता है किचन का नया ईंधन
8th Pay Commission NC-JCM Letter | सैलरी पर मीटिंग से बच रहा आयोग, चिट्ठी में उठे बड़े सवाल!
