बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी 24200 के ऊपर, जानें किन वजहों से बदला सेंटीमेंट?
बाजार में बुधवार की तेजी वैल्यू बाइंग, मजबूत ग्लोबल संकेत और Q4 नतीजों के दम पर आई है. अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो आगे भी बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम देखने को मिल सकता है. आज के कारोबार के दौरान सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में दिखे. Nifty Smallcap 100 करीब 0.96 प्रतिशत और Nifty Midcap 100 0.76 प्रतिशत चढ़े, जिससे broader market में भी मजबूती दिखी.

Why Share Market Rally Today : बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. करीब 10:35 बजे, सेंसेक्स 868 अंक या 1.15 प्रतिशत चढ़कर 77,777 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 255.55 अंक या 1.11 प्रतिशत बढ़कर 24,271 पर ट्रेड कर रहा था. मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव रही, जहां करीब 2155 शेयरों में तेजी, 1229 में गिरावट और 174 शेयर बिना बदलाव के रहे. कारोबार के दौरान सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में दिखे. Nifty Smallcap 100 करीब 0.96 प्रतिशत और Nifty Midcap 100 0.76 प्रतिशत चढ़े, जिससे broader market में भी मजबूती दिखी. आइए जानते हैं कि किन वजहों से बाजार का सेंटीमेंट बदला है?
वैल्यू बाइंग का सपोर्ट
पिछले सत्र की गिरावट के बाद ऑटो, रियल्टी, IT और FMCG सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली. मंगलवार को सेंसेक्स 416 अंक और निफ्टी 97 अंक गिरकर बंद हुए थे, जिसके बाद आज रिकवरी आई.
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सपोर्ट
बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 0.21 फीसदी गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता नजर आया. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए पॉजिटिव मानी जाती है. क्रूड सस्ता होने से देश का इंपोर्ट बिल घटता है, जिससे ट्रेड डेफिसिट कम होता है और रुपये पर दबाव घटता है. इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट, एविएशन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स के लिए इनपुट कॉस्ट कम होती है, जिससे कंपनियों के मार्जिन में सुधार देखने को मिलता है.
एशियाई बाजारों से मजबूती
आज तेजी की एक वजह ये भी है कि एशियाई बाजारों में भी तेजी रही, जिसमें Kospi, SSE Composite और Hang Seng बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. इसका असर बाजार पर देखने को मिला.
मजबूत Q4 नतीजे
Maruti Suzuki के शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़े, जबकि Eternal में 2 प्रतिशत और Star Health में 8.6 प्रतिशत की तेजी आई. ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा फायदे में रहा और करीब 2.5 प्रतिशत तक चढ़ा.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.