आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! इन 2 शेयरों में किया बड़ा उलटफेर, रडार पर रखें स्टॉक्स
दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने Q4FY26 में अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया. Z-Tech India Ltd में हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.7 प्रतिशत की है. वहीं, Radiowalla Network Ltd में हिस्सेदारी घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दी है, जिसके बाद ये शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं
Ashish Kacholia Stocks : जाने-माने निवेशक आशीष कचोलिया के Q4FY26 पोर्टफोलियो के बदलाव ने बाजार का ध्यान खींचा है. जहां उन्होंने Z-Tech में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई, वहीं Radiowalla Network से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला किया. लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, Ashish Kacholia के पास कुल 52 शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू 2665.8 करोड़ रुपये से ज्यादा है. उनके निवेश फैसलों को बाजार में अक्सर मजबूत संकेत माना जाता है.
Z-Tech (India) Ltd में बढ़ाई हिस्सेदारी
- Z-Tech India Ltd एक इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनी है, जो थीम बेस्ड पार्क, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट और जियोटेक्निकल सर्विसेज में काम करती है.
- मार्च 2026 तिमाही में आशीष कचोलिया ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.7 प्रतिशत कर दी. उन्होंने करीब 0.2 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी, जिससे उनकी कुल होल्डिंग 5,35,700 शेयर और वैल्यू करीब 30 करोड़ रुपये हो गई.
- फाइनेंशियल्स की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 24.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 41.99 करोड़ रुपये हो गया, यानी 74 प्रतिशत की ग्रोथ. वहीं नेट प्रॉफिट 5.76 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.62 करोड़ रुपये पहुंच गया.
- कंपनी का ROCE 28.1 प्रतिशत और ROE 20.2 प्रतिशत हैं, जो मजबूत रिटर्न दिखाते हैं. डेब्ट-टू-इक्विटी रेशियो 0.02 है, यानी कंपनी लगभग कर्जमुक्त है. वहीं PEG रेशियो 0.06 होने से स्टॉक अंडरवैल्यूड माना जा सकता है.
Radiowalla Network Ltd से घटाई हिस्सेदारी
- Radiowalla Network Ltd एक मीडिया और टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो इन-स्टोर रेडियो और डिजिटल एडवर्टाइजिंग सर्विस देती है.
- मार्च 2026 तिमाही में आशीष कचोलिया ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 7.8 प्रतिशत से घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दी. यानी करीब 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची. अब उनके पास 2,28,405 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू करीब 73.2 लाख रुपये है.
- कंपनी का रेवेन्यू 9.68 करोड़ रुपये से बढ़कर 10.07 करोड़ रुपये हुआ, जबकि नेट प्रॉफिट 0.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 0.40 करोड़ रुपये रहा.
- ROCE 13.6 प्रतिशत और ROE 5.93 प्रतिशत हैं, जो औसत रिटर्न दिखाते हैं. कंपनी का डेब्ट-टू-इक्विटी 0.07 है, यानी बैलेंस शीट मजबूत है. PE रेशियो 30.5 है, जो इंडस्ट्री PE 38.3 से कम है, यानी स्टॉक हल्का डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में लगा अपर सर्किट! Q4 में 158 फीसदी मुनाफा बढ़ा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
कहीं फ्री में मिल रहे हैं 6 शेयर, तो कहीं 1 शेयर हो जाएंगे 10, इन 3 कंपनियों में बन रहा मौका, चेक करें रिकॉर्ड डेट
ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली इस कंपनी के शेयर में भूचाल, 1 महीने में 26% उछला स्टॉक, मजबूत है ऑर्डर बुक, ग्रोथ प्लान दमदार
BSE शेयर रिकॉर्ड हाई पर, 3639 रुपये तक पहुंचा; जानें क्या है आगे का ट्रिगर और आउटलुक?
