MSCI में बड़ा बदलाव! Aditya Birla Capital और L&T फाइनेंस की एंट्री, IRCTC बाहर; जानें क्या होगा असर?
Small Cap Index में जिन नए भारतीय शेयरों को शामिल किया गया है, उनमें Premier Energies, NSDL, Emcure Pharmaceuticals, JSW Cement, Ashapura Minechem, Canara HSBC Life Insurance और Thyrocare Technologies शामिल हैं.
MSCI ने फरवरी 2026 के इंडेक्स रिव्यू में भारतीय शेयरों को लेकर कुछ खास बदलाव किए हैं. इस बदलाव के बाद Aditya Birla Capital Ltd और L&T Finance Ltd को MSCI Global Standard Index में शामिल किया गया है, जबकि IRCTC को इस इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है. इस बदलाव के बावजूद MSCI Standard Index में भारत का कुल वेटेज 14.1 प्रतिशत पर बना रहेगा. हालांकि, इंडेक्स में भारतीय कंपनियों की संख्या बढ़कर 165 हो जाएगी, जो पहले 164 थी. इस बदलाव के बाद इन शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
AU Small Finance Bank का वेट बढ़ा
इस रिव्यू में AU Small Finance Bank के फ्री फ्लोट में बदलाव के चलते उसके वेटेज में बढ़ोतरी की गई है. इससे इंडेक्स में बैंक की हिस्सेदारी बढ़ेगी. हालांकि, इस बदलाव का भारत के कुल वेटेज पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
Small Cap Index में बड़े बदलाव
MSCI ने Small Cap Index में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं. इस बार भारतीय स्मॉल कैप सेगमेंट से बड़ी संख्या में शेयरों को बाहर किया गया है. इसके चलते Small Cap Index में भारतीय कंपनियों की संख्या 508 से घटकर 480 रह जाएगी.
Small Cap Index में नए नाम
Small Cap Index में जिन नए भारतीय शेयरों को शामिल किया गया है, उनमें Premier Energies, NSDL, Emcure Pharmaceuticals, JSW Cement, Ashapura Minechem, Canara HSBC Life Insurance और Thyrocare Technologies शामिल हैं.
Small Cap Index से बाहर हुए शेयर
वहीं, Small Cap Index से बाहर किए गए शेयरों में L&T Finance, Gokaldas Exports, Sterlite Technologies, KNR Constructions, J Kumar Infraprojects, VRL Logistics, Ashoka Buildcon, Anup Engineering, Chemplast Sanmar, Websol Energy Systems, Kaveri Seed Company, Zaggle Prepaid Ocean Services और Symphony शामिल हैं.
संभावित फंड फ्लो का अनुमान
Nuvama Alternative and Quantitative Research के अनुमान के अनुसार, Aditya Birla Capital में करीब 257 मिलियन डॉलर का इनफ्लो आ सकता है. L&T Finance को लगभग 238 मिलियन डॉलर का इनफ्लो मिलने की संभावना है. वहीं, इंडेक्स से बाहर होने के बाद IRCTC से करीब 142 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो देखने को मिल सकता है. AU Small Finance Bank को वेट बढ़ने के चलते करीब 172 मिलियन डॉलर का इनफ्लो मिलने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




