1 साल में 3222% का Multibagger रिटर्न! अब 5% डिविडेंड का ऐलान; Q2 Profit में 128% का उछाल
सिर्फ एक साल में निवेशकों को 3222% का Multibagger रिटर्न देने वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक ने अब 5% का डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों में नेट प्रॉफिट में 128% की ग्रोथ रिपोर्ट की है. इसके साथ ही रेवेन्यू में पांच गुना उछाल आया है.
सिर्फ एक साल में 3222% का रिटर्न! शेयर बाजार में ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब कोई स्टॉक कुछ महीनों में निवेशकों को करोड़पति बना दे. इस Multibagger ने न सिर्फ जबरदस्त रिटर्न दिया, बल्कि अब 5% का डिविडेंड भी घोषित कर निवेशकों को सौगात दी है. तिमाही नतीजों में 128% की Profit Growth ने कंपनी के मजबूत प्रदर्शन की तस्वीर साफ कर दी है.

कंपनी के शेयर ने 4.90 रुपये से 162 रुपये तक का सफर महज 12 महीने में तय किया है. वहीं, इस दौरान अगर 52वीक हाई देखें, तो यह 422 रुपये रहा है. इस तरह एक साल में 3 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने के बाद भी यह स्टॉक 52 वीक हाई से नीचे ट्रेड कर रहा है.
Q2 नतीजे शानदार, मुनाफा हुआ डबल
सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली Elitecon International ने 5 नवंबर, 2025 को जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजों का ऐलान किया. इसके साथ ही कंपनी ने 5% का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) आधार पर 128% बढ़कर 20.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8.84 करोड़ रुपये था.
रेवेन्यू पांच गुना उछला
Elitecon का रेवेन्यू भी शानदार रहा. कंपनी की कोर ऑपरेशन से इनकम 79.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 504.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. इस तरह रेवेन्यू में करीब पांच गुना ग्रोथ हुई है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह तेजी मजबूत डिमांड और नए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के चलते संभव हुई है.
डिविडेंड की रिकॉर्ड डे तय
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.05 (5 पैसे) का इंटरिम डिविडेंड दिया जाएगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर, 2025 तय की गई है. यानी 11 नवंबर तक कंपनी के शेयर होल्ड करने वाले निवेशक इस डिविडेंड के पात्र होंगे.
शेयर बना रिटर्न मशीन
Elitecon International के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद से ही निवेशकों को हैरान करने वाले रिटर्न दिए हैं. अगस्त 2024 से अब तक यह शेयर 12,049% का रिटर्न दे चुका है. पिछले एक साल में शेयर 3,222% ऊपर गया है. जबकि, 2025 में अब तक 1,469% YTD रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक महीने में शेयरों में 2.02% की गिरावट रही, लेकिन पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में 7.78% की बढ़त दर्ज की गई है.
मार्केट कैप में बंपर उछाल
Elitecon International का शेयर मंगलवार, 5 नवंबर को 162.80 पर बंद हुआ, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस 156.10 से 4.29% ज्यादा है. कंपनी का मार्केट कैप अब 26,023.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शेयर ने 25 अगस्त 2025 को अपना 52 वीक हाई 422.65 बनाया था, जबकि 4 नवंबर 2024 को यह 4.80 के 52 वीक लो पर था, यानी सिर्फ एक साल में शेयर ने लगभग 9,000% से ज्यादा का उछाल आया है.
Latest Stories
₹2130 तक जा सकता है NH शेयर का भाव, GOKEX और Supriya Lifescience का ये है टारगेट
MCX vs NSE vs BSE: Q2 नतीजों के बाद किस एक्सचेंज शेयर में करें निवेश, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Nykaa के मुनाफे में 206% का धमाका! तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹101 करोड़ पहुंचा
