9229% रिटर्न देने वाली इस कंपनी पर रखें नजर, NHAI से मिला बड़ा टेंडर; ₹30 से भी कम है शेयर का भाव

इंफ्रा सेक्टर की कंपनी Hazoor Multi Projects के शेयर शुक्रवार को निवेशकों की नजर में रह सकते हैं. कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से करीब ₹27 करोड़ का नया टेंडर मिला है. यह प्रोजेक्ट कर्नाटक के NH-48 पर टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन से जुड़ा है. हालिया गिरावट के बावजूद, शेयर लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दे चुका है.

Stock in Focus Today Image Credit: Canva/ Money9

Stock in Focus Today: स्मौल कैप सेक्टर की कंपनी Hazoor Multi Projects Limited के शेयरों पर शुक्रवार, 13 मार्च को निवेशकों की खास नजर रह सकती है. कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से नया प्रोजेक्ट मिला है. हालांकि हाल के दिनों में शेयर में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन लंबी अवधि में इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं.

NHAI से मिला ₹27.15 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी ने गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी कि उसे NHAI से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LOA) मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट कर्नाटक के NH-48 पर Chowlaggere टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन एजेंसी के रूप में काम करने के लिए दिया गया है. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू ₹27.15 करोड़ है और इसे एक साल की अवधि में पूरा किया जाएगा.

टोल कलेक्शन के साथ मेंटेनेंस की जिम्मेदारी

कंपनी का मुख्य काम टोल प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्ट करना होगा. इसके अलावा आसपास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और मेंटेनेंस भी कंपनी की जिम्मेदारी होगी. इन सुविधाओं के संचालन से जुड़े खर्चों की रिकवरी भी प्रोजेक्ट के दायरे में शामिल है.

मार्च में शेयर पर दबाव

हालांकि कंपनी को नया ऑर्डर मिला है, लेकिन मार्च महीने में शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला है. इस महीने अब तक स्टॉक करीब 10.5% गिर चुका है. हाल की गिरावट के बावजूद, लंबे समय में यह स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुआ है. अप्रैल 2021 में करीब ₹0.34 से बढ़कर सितंबर 2024 में ₹55.33 तक पहुंच गया था, जो करीब 12,700% से ज्यादा की तेजी दर्शाता है. बीते एक साल में कंपनी के शेयर 30 फीसदी से अधिक टूटे हैं. इसने तीन साल में 216% तो वहीं पांच साल में 9,229% से अधिक रिटर्न दिया है. गुरुवार को बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर ₹28.80 पर कारोबार करते दिखे.

कंपनी के फंडामेंटल्स

पैरामीटरविवरण
मार्केट कैप (Market Cap)₹779 करोड़
पी/ई रेशियो (P/E Ratio – TTM)28.80
पी/बी रेशियो (P/B Ratio)1.30
इंडस्ट्री पी/ई21.70
डेब्ट टू इक्विटी (Debt to Equity)0.79
आरओई (ROE)4.85%
ईपीएस (EPS – TTM)1.00
डिविडेंड यील्ड0.57%
बुक वैल्यू22.10
फेस वैल्यू1

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.