प्रमोटरों की आंख का तारा बने ये 3 स्टॉक्स, 13% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
कई कंपनियों में प्रमोटरों ने हाल ही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिसे बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे का संकेत माना जा रहा है. Premier Polyfilm, Authum Investment से लेकर कुछ और कंपनियों में प्रमोटरों ने लाखों रुपये के शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर टिक गई है.
Promoters Increased Stake: शेयर बाजार में अक्सर माना जाता है कि जब किसी कंपनी के प्रमोटर उसी ग्रुप के शेयर खरीदते हैं, तो यह कंपनी के भविष्य को लेकर उनके भरोसे का संकेत होता है. इससे यह भी पता चलता है कि मैनेजमेंट और शेयरहोल्डर्स के हित एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं. हाल ही में कुछ कंपनियों में प्रमोटरों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे इन स्टॉक्स में हलचल तेज हो गई है. इसी के साथ ऐसे शेयरों पर निवेशकों की नजर टिक गई हैं.
Premier Polyfilm Ltd.
Premier Polyfilm Ltd की स्थापना 1992 में ए.एन. गोयनका ने की थी. दिल्ली-एनसीआर में स्थित यह कंपनी स्पेशलिटी कैलेंडर्ड PVC प्रोडक्ट्स की प्रमुख भारतीय निर्माता है. कंपनी आर्टिफिशियल लेदर, विनाइल फ्लोरिंग, PVC फिल्म और शीटिंग बनाती है, जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्ट और घरेलू सेक्टर में होता है. इसके प्रोडक्ट 25 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट भी किए जाते हैं. कंपनी का मार्केट कैप करीब 619 करोड़ रुपये है और इसके शेयर कल 61.23 रुपये पर बंद हुए, जबकि इंट्रा डे हाई 65.90 रुपये रहा. इसका पिछला बंद भाव 58.95 रुपये था. लिहाजा इसके शेयरों में 12 मार्च को 11.79% फीसदी की तेजी देखने को मिली.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
इसमें प्रमोटर ग्रुप की कंपनी D L MILLAR & CO LTD ने 49,426 शेयर खरीदे. यह खरीद 60.6 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई. इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू लगभग 0.29 करोड़ रुपये रही. इसके बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 14,476,876 शेयर यानी 13.82 प्रतिशत हो गई है.
Authum Investment & Infrastructure Ltd.
मुंबई की Authum Investment & Infrastructure Ltd एक पब्लिकली लिस्टेड NBFC है, जिसकी स्थापना 1982 में हुई थी. कंपनी मुख्य रूप से शेयर, सिक्योरिटीज और डिस्ट्रेस्ड एसेट्स में निवेश के साथ-साथ क्रेडिट और लेंडिंग बिजनेस में काम करती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 38,461 करोड़ रुपये है. इसके शेयर 449.45 रुपये पर बंद हुए थे. इसका इंट्रा डे हाई 451.65 रुपये दर्ज किया गया.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
ऑथम इंवेस्टमेंट में मौजूद प्रमोटर ग्रुप की कंपनी Mentor Capital Limited ने हाल ही में कंपनी के 54,162 शेयर खरीदे. यह खरीद लगभग 451.7 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई. इस ट्रांजैक्शन की कुल वैल्यू करीब 2.44 करोड़ रुपये रही. इसके बाद कंपनी में Mentor Capital की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 29,818,408 शेयर यानी 3.51 प्रतिशत हो गई है.
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब से मिला बड़ा ऑर्डर, ₹1476 करोड़ है वैल्यू, गोली की तरह भागा शेयर, एक दिन में 5% से ज्यादा चढ़ा
NCC Ltd.
NCC Limited जिसे पहले Nagarjuna Construction Company Ltd के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना 1978 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद में है. यह भारत की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है, जो बिल्डिंग्स, ट्रांसपोर्ट, वॉटर, रेलवे, माइनिंग और इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट्स जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है. कंपनी ने देश में कई बड़े प्रोजेक्ट जैसे अस्पताल, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे बनाए हैं. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 9,358 करोड़ रुपये है और इसके शेयर 12 मार्च को 149.50 रुपये पर बंद हुए, इसमें कल हल्की बढ़त देखने को मिली थी.
कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी?
प्रमोटर कैटेगरी की कंपनी Sirisha Projects Private Limited ने एनसीसी के 113,725 शेयर खरीदे हैं. यह खरीद 142.9 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई. इस डील की कुल वैल्यू करीब 1.62 करोड़ रुपये रही. इसके बाद कंपनी में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 22,068,101 शेयर यानी 3.53 प्रतिशत हो गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
पेप्सिको जैसे दिग्गजों को देती है सर्विस, कर्ज भी नाममात्र, पर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा Varun Beverages का शेयर, क्या होगी रिकवरी
13 मार्च को खरीदें ये तीन शेयर, हफ्ते भर में हिट होगा टारगेट, एनालिस्ट ने कहा- स्टॉक्स में है दम
SIP, Asset Allocation और Global Diversification में कैसा रखें अप्रोच? एक्सपर्ट्स ने बताया लॉन्ग टर्म निवेश पोर्टफोलियो स्ट्रैटजी
