1 साल में चार गुना हुआ पैसा! 605% उछले इस कंपनी के शेयर, FII भी बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, जानें तेजी का USA कनेक्शन

MTAR Technologies के शेयरों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 1,433 रुपये से बढ़कर 6,470 रुपये तक पहुंच गया. इस तेजी के पीछे Bloom Energy से मिल रहे बड़े ऑर्डर, रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी को बड़ा कारण माना जा रहा है.

Multibagger Stocks MTAR Tech Image Credit: Canva/ Money9

Multibagger Stocks MTAR Tech: पिछले कुछ महीनों में MTAR Technologies के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. कंपनी का शेयर एक साल पहले जहां 1,433 रुपये के आसपास था, वहीं अब बढ़कर 6,470 रुपये तक पहुंच गया है. यानी निवेशकों को एक साल में करीब 365 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है. कंपनी में आई इस तेजी के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें अमेरिकी कंपनी Bloom Energy से लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डर, रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और विदेशी निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी प्रमुख हैं.

MTAR Technologies के शेयर में तूफानी तेजी

बीते कई महीनों से MTAR Technologies के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिली है. शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद शेयर के भाव 6,470 रुपये था. आज से ठीक एक साल पहले 9 मई 2025 को 1,433 रुपये था, जो 9 मई 2026 को यह 6,470 रुपये हो गए हैं. यानी एक साल में इसमें 4.3 गुना से अधिक का उछाल आया है. यानी एक साल इसने निवेशकों के पैसे 4 गुना किया है.

  • 3 महीने में – 100 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 167 फीसदी का उछाल
  • 1 साल में – 365 फीसदी का रिटर्न
  • 3 साल में – 243 फीसदी भागा
  • 5 साल में – 605 फीसदी की तेजी
Source – Groww

MTAR Technologies के शेयरों में तेजी क्यों आई?

  • MTAR Technologies का सबसे बड़ा ग्राहक Bloom Energy है. कंपनी की लगभग 55% से 65% तक की कमाई Bloom Energy से आती है. इसलिए जब Bloom Energy का बिजनेस और शेयर तेजी से बढ़ता है, तो उसका सकारात्मक असर MTAR Technologies पर भी दिखाई देता है. अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले एक साल में Bloom Energy के शेयरों में जबरदस्त लगभग 1400 फीसदी तेजी देखने को मिली. इससे निवेशकों का भरोसा MTAR Technologies पर भी बढ़ा, क्योंकि MTAR सीधे तौर पर Bloom के ऑर्डर्स और ग्रोथ से जुड़ी हुई है.

Bloom Energy

  • कंपनी को अगर 1 गीगावाट का ऑर्डर मिलता है, तो उससे लगभग 1100 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान लगाया जा रहा है. Bloom Energy लगातार MTAR को बड़े ऑर्डर दे रही है, जिससे आने वाले समय में कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है.

FIIs हिस्सेदारी

  • Trendlyne के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FII) ने भी पिछले कई तिमाहियों से लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मार्च 2026 तक इसमें विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 17 फीसदी से अधिक है. लगातार FII buying यह दिखाती है कि बड़े निवेशकों को कंपनी के भविष्य पर भरोसा है.

रेवेन्यू

  • कंपनी ने हाल ही में 280 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया है, जिससे बाजार में कंपनी की ग्रोथ स्टोरी और मजबूत हुई है.

ऑर्डर बुक

  • MTAR Technologies की ऑर्डर बुक करीब 2400 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो कंपनी के इतिहास में रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है. बड़ी ऑर्डर बुक यह संकेत देती है कि आने वाले समय में कंपनी के पास अच्छा बिजनेस मौजूद है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल डिटेल्सवैल्यू
मार्केट कैप₹19,909 करोड़
ROE6.01%
P/E अनुपात (TTM)313.75
EPS (TTM)20.63
P/B अनुपात26.76
डिविडेंड यील्ड0.00%
उद्योग P/E50.75
बुक वैल्यू241.89
डेट-टू-इक्विटी रेश्यो0.25
फेस वैल्यू10
Source – Groww

इसे जरूर पढ़ें: मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 3 फ्री शेयर, 7 महीने में 426% उछला स्टॉक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.