HAL ने खोला खजाना! BDL को दिया 1,348 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर; निवेशक रखें नजर

Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने Bharat Dynamics Limited (BDL) को 1,347.71 करोड़ रुपये का बड़ा डिफेंस ऑर्डर दिया है. इस ऑर्डर में हेलिना लॉन्चर्स, लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स और काउंटर मेजर्स डिस्पेंसिंग सिस्टम से जुड़े उपकरण शामिल हैं. कंपनी को यह प्रोजेक्ट 24 से 60 महीनों के भीतर पूरा करना है.

शेयर मार्केट Image Credit: money9

Bharat Dynamics Limited: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Dynamics Limited (BDL) को Hindustan Aeronautics Limited (HAL) से 1,347.71 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. हालांकि, इतनी बड़ी डील हासिल करने के बावजूद कंपनी के शेयरों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली. निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि नए ऑर्डर का कंपनी की भविष्य की आय और ऑर्डर बुक पर कितना असर पड़ेगा. कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, HAL से मिले ऑर्डर में 1,109.37 करोड़ रुपये के हेलिना लॉन्चर्स और लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स (LRUs) शामिल हैं.

इसके अलावा 238.34 करोड़ रुपये के काउंटर मेजर्स डिस्पेंसिंग सिस्टम (CMDS) एलआरयूज का ऑर्डर भी मिला है. कंपनी ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स को 24 से 60 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा. ऐसे में यह ऑर्डर आने वाले वर्षों में कंपनी के रेवेन्यू को समर्थन दे सकते हैं.

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में मजबूत स्थिति

Bharat Dynamics Limited (BDL) भारत की प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी मिसाइल सिस्टम्स, टॉरपीडोज, एयर डिफेंस सिस्टम्स और अन्य रणनीतिक रक्षा उपकरणों के निर्माण में सक्रिय है. भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण की नीति से कंपनी को लगातार नए अवसर मिल रहे हैं. हाल के वर्षों में रक्षा मंत्रालय द्वारा घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दिए जाने से Bharat Dynamics Limited (BDL) की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है. HAL से मिला नया ऑर्डर भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

कंपनी को मिला नया CMD

इस बीच कंपनी से जुड़ा एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है. रक्षा उत्पादन विभाग ने शैलेश वागरवाल की Bharat Dynamics Limited (BDL) के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. कंपनी के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी और 31 मार्च 2031 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी. हालांकि, उन्होंने अभी औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण नहीं किया है.

शेयर में उतार-चढ़ाव

बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बावजूद Bharat Dynamics Limited (BDL) के शेयर में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 3 फीसदी तक उछलकर 1,432 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, बाद में मुनाफावसूली हावी हो गई और शेयर गिरावट के साथ कारोबार करने लगा.

दोपहर के कारोबार में शेयर 1,380.70 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में करीब 0.71 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा था. दिन के दौरान शेयर 1,367.10 रुपये के निचले स्तर तक भी पहुंचा. बाद में कंपनी का शेयर 0.51 फीसदी गिरकर 1,383.50 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में शेयर 11.77 फीसदी और पिछले एक महीने में 4.62 फीसदी की बढ़त दर्ज कर चुका है.

यह भी पढ़ें: 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, US-Iran युद्ध के बाद पहली बार 75 डॉलर के नीचे फिसला ब्रेंट क्रूड

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.