इस नवरत्न कंपनी को मिला ₹105 करोड़ का टेंडर, ऑर्डर बुक दमदार, कर्ज जीरो, शेयर का भाव ₹110 से कम
सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को 105.5 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन की प्लानिंग, डिजाइन और निर्माण का काम करेगी. इस नए ऑर्डर से NBCC की मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ेगी, जो पहले ही 82,000 करोड़ रुपये के पार है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
NBCC New Order : सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ नई दिल्ली में नए आंध्र प्रदेश भवन के निर्माण के लिए समझौता (MoU) किया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 105.5 करोड़ रुपये है. नए ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और शेयर पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. मौजूदा वक्त में कंपनी के पास लगभग 82,380.22 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है.
₹105.5 करोड़ की लागत से बनेगा नया आंध्र प्रदेश भवन
NBCC ने बुधवार को बताया कि उसने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ नई दिल्ली में नए आंध्र प्रदेश भवन की प्लानिंग, डिजाइन और निर्माण के लिए MoU साइन किया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 105.5 करोड़ रुपये है. हालांकि, इस लागत में GST और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) शुल्क शामिल नहीं हैं. यह प्रोजेक्ट टर्नकी डिपॉजिट वर्क के आधार पर पूरा किया जाएगा.
क्या है शेयर का हाल
- CMP – ₹103.72 (2 जुलाई, 10:51AM)
- 1 हफ्ते में – 5 फीसदी की गिरावट
- 6 महीने में – 15 फीसदी से अधिक टूटे स्टॉक
- 3 साल में – 289 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 191 फीसदी तक रिटर्न
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹28,202 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 37.98 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 9.35 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 55.93 |
| डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.00 |
| इक्विटी पर रिटर्न (ROE) | 23.86% |
| ईपीएस (TTM) | 2.75 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.98% |
| बुक वैल्यू | 11.18 |
| फेस वैल्यू | ₹1 |
यह भी पढ़ें: CSM Technologies : 5% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर, खुलते ही लगा लोअर सर्किट, हर लॉट पर ₹746 का लॉस
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
कंपनी की 61.8 फीसदी हिस्सेदारी सरकार के पास है, तो वहीं आम लोगों के पास 22.5 फीसदी, FII के पास 5 फीसदी और MF के पास 5.8 फीसदी शेयर हैं.

पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभालेगी NBCC
कंपनी इस परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी (Executing Agency) होगी और इसकी योजना से लेकर निर्माण पूरा होने तक पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी निभाएगी. नए आंध्र प्रदेश भवन का कुल निर्मित क्षेत्र (Built-up Area) करीब 2.5 लाख वर्ग फुट होगा. NBCC मुख्य रूप से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है. ऐसे नए सरकारी प्रोजेक्ट कंपनी के कारोबार और भविष्य की आय के लिहाज से सकारात्मक माने जाते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India पर Emkay बुलिश, जून में उत्पादन घटा लेकिन आगे रिकवरी की उम्मीद; जानें कहां तक चढ़ेगा शेयर?
CSM Technologies : 5% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर, खुलते ही लगा लोअर सर्किट, हर लॉट पर ₹746 का लॉस
4 दिन बाद IT शेयरों में लौटी रौनक, निफ्टी आईटी 3% से ज्यादा उछला; Infosys, HCLTech और TCS बने हीरो
