बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24100 के करीब, IT शेयरों में बंपर रैली
सुबह 9:18 बजे तक निफ्टी 76.10 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,081.95 पर कारोबार कर रहा था. वहीं सेंसेक्स 235.79 अंक यानी 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,158.43 पर पहुंच गया. निफ्टी के टॉप गेनर्स में Infosys, HCLTech और Adani Enterprises शामिल रहे. इस दौरान 6 शेयरों में बढ़त, 2 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 42 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
Stock Market Opening Bell : आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. सुबह 9:18 बजे तक निफ्टी 76.10 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,081.95 पर कारोबार कर रहा था. वहीं सेंसेक्स 235.79 अंक यानी 0.31 प्रतिशत चढ़कर 77,158.43 पर पहुंच गया. निफ्टी के टॉप गेनर्स में Infosys, HCLTech और Adani Enterprises शामिल रहे. इस दौरान 6 शेयरों में बढ़त, 2 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 42 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
इन शेयरों में दिखा दबाव
निफ्टी में Infosys, HCL Technologies, TCS, Tech Mahindra और Eternal टॉप गेनर शेयर रहे. वहीं NTPC, Power Grid Corp, Bajaj Finance, Bharti Airtel और ONGC दबाव में कारोबार करते दिखे.
ब्रॉडर मार्केट का हाल
ब्रॉडर मार्केट में भी पॉजिटिव रुख देखने को मिला. Nifty MidCap 0.33 प्रतिशत और Nifty SmallCap 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
IPO अपडेट
Knack Packaging का IPO आज दूसरे दिन निवेशकों के लिए खुला है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 439.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
वहीं Kratikal Tech, Vinit Mobile, Sampark India Logistics, Seemax Resources, Atharva Polyplast और Teja Engineering Industries के SME IPO में निवेश का आज अंतिम दिन है.
करेंसी मार्केट का हाल
भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की मजबूती के साथ 94.92 पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 95.24 पर बंद हुआ था.
IT शेयरों में रैली

सेंसेक्स के शेयरों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Nifty IT में करीब 3 प्रतिशत की जोरदार तेजी रही, जिससे यह सबसे अधिक बढ़त वाला सेक्टर बना. इसके अलावा, Nifty Realty और Nifty Consumer Durables में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं Nifty PSU Bank सबसे अधिक गिरावट वाला सेक्टर रहा.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल
- गिफ्ट निफ्टी 134 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 816 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 146 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.45 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में करीब 0.78 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
बुधवार को कैसा रहा था बाजार?
शेयर बाजार में कल यानी 1 जुलाई को बढ़त रही. इस दौरान सेंसेक्स 443 अंक ऊपर 76,922 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 140 अंक की बढ़त के साथ 24,005 के स्तर पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान रियल्टी, FMCG और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी.
इसे भी पढ़ें- डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
CSM Technologies : 5% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर, खुलते ही लगा लोअर सर्किट, हर लॉट पर ₹746 का लॉस
4 दिन बाद IT शेयरों में लौटी रौनक, निफ्टी आईटी 3% से ज्यादा उछला; Infosys, HCLTech और TCS बने हीरो
इस फार्मा कंपनी पर आया बिग अपडेट, यूरोप से मिली बड़ी मंजूरी, रडार पर रखें शेयर
