शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 354 अंक चढ़ा; निफ्टी 23300 के पार; FMCG शेयरों में जोरदार खरीदारी
ब्रॉडर मार्केट में भी पॉजिटिव रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. NSE पर 1,456 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 823 शेयरों में गिरावट रही और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
Stock Market Opening Bell : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूती के साथ शुरुआत की. अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद वैश्विक निवेशकों में सतर्कता देखने को मिल रही है, लेकिन घरेलू बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है. सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 354 अंक या 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 74,273 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 82 अंक चढ़कर 23,325 के आसपास पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी पॉजिटिव रुख देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. NSE पर 1,456 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि 823 शेयरों में गिरावट रही और 143 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
निफ्टी के गेनर- लूजर
निफ्टी पर Reliance Industries, HUL, Trent, Nestle India और Dr Reddy’s Laboratories प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं Hindalco, Infosys, SBI Life Insurance, Shriram Finance और TVS Motor के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.
कौन सा FMCG स्टॉक कितना चढ़ा?

करेंसी मार्केट का हाल
करेंसी मार्केट में रुपया कमजोर खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 95.54 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 95.35 पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली और निफ्टी FMCG इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ. इसके अलावा IT, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी अच्छी तेजी रही. दूसरी ओर, मेटल और ऑटो सेक्टर दबाव में नजर आए.

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 696 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 47 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 209 अंकों की कमजोरी रही.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?
सोमवार, 9 जून को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 395 अंक चढ़कर 73,919 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 119 अंकों की बढ़त के साथ 23,242 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Shriram Finance पर Elara Capital बुलिश, Q1 नतीजों के बाद दिया 1,300 रुपये का टारगेट; जानिए क्या है वजह
Deepfake मामले में Nitin Gadkari की बड़ी कानूनी कार्रवाई, Meta और X समेत कई प्लेटफॉर्म पर करेंगे मुकदमा
29% तक रिटर्न दे सकता है ये इंश्योरेंस स्टॉक; ब्रोकरेज ने दिया ₹2400 का टारगेट; रखें नजर
