Q4 नतीजों से पहले FMCG शेयरों में तेजी, इंडेक्स 2.5 फीसदी चढ़ा; HUL बना निफ्टी का टॉप गेनर
रिपोर्ट्स के मुताबिक FY27 की पहली तिमाही में FMCG कंपनियां 3-4 फीसदी तक कीमतें बढ़ा सकती हैं. वहीं पेंट और खाने के तेल जैसे सेगमेंट में 6-10 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है. कई FMCG कंपनियों ने मजबूत बिजनेस अपडेट दिए हैं. Godrej Consumer Products को डबल-डिजिट सेल्स ग्रोथ की उम्मीद है.
FMCG सेक्टर में नतीजों से पहले जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है. शुक्रवार को Nifty FMCG इंडेक्स लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ करीब 2.5 फीसदी तक चढ़ गया. पिछले तीन सत्रों में यह इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी Hindustan Unilever में देखने को मिली, जिसका शेयर करीब 5 फीसदी चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बन गया. इसके अलावा Nestle India, ITC और Tata Consumer Products जैसे शेयरों में भी 1.5 से 2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. खास बात यह रही कि FMCG इंडेक्स के सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.
प्राइस हाइक बना ट्रिगर
HUL ने अपने साबुन पोर्टफोलियो में कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे शेयर में तेजी आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कच्चे माल और पैकेजिंग लागत बढ़ने का असर ग्राहकों पर डाला है. कीमतों में 1 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.
Q4 नतीजों पर नजर
अब निवेशकों की नजर आने वाले नतीजों पर है. HUL अपने मार्च तिमाही के नतीजे 30 अप्रैल को जारी करेगा, जबकि ITC 21 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करेगा. GST 2.0 के बाद डिमांड में सुधार देखने को मिला है और यह पहला क्वार्टर होगा जहां कंपनियों को कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स का पूरा फायदा मिलेगा.
डिमांड में सुधार, लेकिन रिस्क भी बरकरार
रूरल डिमांड में रिकवरी के संकेत मिल रहे हैं और प्राइस व वॉल्यूम के बीच का गैप अब सामान्य हो रहा है. हालांकि मार्च में उत्तर और पश्चिम भारत में बेमौसम बारिश का असर समर कैटेगरी पर पड़ा है. साथ ही सप्लाई साइड पर अभी भी जोखिम बना हुआ है. मार्च 2026 में ब्रेंट क्रूड की कीमतें रुपये के हिसाब से 75-80 फीसदी तक बढ़ी हैं, जिसका असर पैकेजिंग लागत पर पड़ सकता है. LPG की सप्लाई को लेकर भी चिंता बनी हुई है.
आगे और बढ़ सकती हैं कीमतें
रिपोर्ट्स के मुताबिक FY27 की पहली तिमाही में FMCG कंपनियां 3-4 फीसदी तक कीमतें बढ़ा सकती हैं. वहीं पेंट और खाने के तेल जैसे सेगमेंट में 6-10 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है.
कंपनियों के अपडेट भी मजबूत
कई FMCG कंपनियों ने मजबूत बिजनेस अपडेट दिए हैं. Godrej Consumer Products को डबल-डिजिट सेल्स ग्रोथ की उम्मीद है. Marico ने लगातार ग्रोथ का संकेत दिया है, जबकि Dabur India भी हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ दिखा सकती है.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरे Wipro के शेयर, ब्रोकरेज ने दिया SELL रेटिंग, टारगेट घटाया, जानें कहां तक टूटेगा भाव?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
E-Bus की रेस में नया स्टार, Tata Motors-Ashok Leyland जैसे दिग्गज को दे रही है चुनौती, 1 महीने में 36% का रिटर्न
एक साल में 470 फीसदी उछला ये स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम; आज लगा है अपर सर्किट
इस रिन्यूएबल स्टॉक में बंपर रैली! Q4 में मुनाफा 66% बढ़ा, नए सेगमेंट में एंट्री करने वाली है कंपनी; भाग रहे शेयर
