CSM Technologies : 5% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर, खुलते ही लगा लोअर सर्किट, हर लॉट पर ₹746 का लॉस

CSM Technologies IPO की शेयर बाजार में निराशाजनक शुरुआत हुई है. कंपनी के शेयर 5% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए, जिससे रिटेल निवेशकों को पहले ही दिन हर लॉट पर करीब 746 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. वहीं, लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी जीरो पर पहुंच गया था. जानिए लिस्टिंग, GMP और IPO सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी जानकारी.

CSM Technologies Listing Image Credit: Canva/ Money9

CSM Technologies Listing : CSM Technologies IPO की शेयर बाजार में बेहद कमजोर शुरुआत हुई है. निवेशकों को लिस्टिंग गेन मिलने की बजाय पहले ही दिन नुकसान झेलना पड़ा, क्योंकि कंपनी के शेयर करीब 5% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए. वहीं, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भी लिस्टिंग से पहले पूरी तरह ठंडा पड़ गया था, जिसने कमजोर शुरुआत के साफ संकेत दे दिए थे. आइए जानते हैं कि IPO की लिस्टिंग कैसी रही, निवेशकों को कितना नुकसान हुआ और इस इश्यू को कितना सब्सक्रिप्शन मिला.

5% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए शेयर

CSM Technologies की शेयर बाजार में शुरुआत निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. कंपनी के शेयर IPO के अपर प्राइस 113 रुपये के मुकाबले करीब 5% की गिरावट के साथ 107.35 रुपये पर लिस्ट हुए. इसके चलते रिटेल निवेशकों को पहले ही दिन हर लॉट पर लगभग 746 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. लिस्टिंग के बाद शेयर पर 5% का लोअर सर्किट भी लग गया, जिससे शुरुआती कारोबार में निवेशकों की निराशा और बढ़ गई.

GMP का क्या है हाल?

लिस्टिंग तक CSM Technologies IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम में कोई हरकत नहीं दिख रही है. 28 जून को यह 4 रुपये जो 29 जून को गिरकर जीरो हो गया. 2 जुलाई की सुबह 8 बजे तक यह जीरो ही रहा. जीएमपी के इस स्तर पर निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिल रहा है.

कितना सब्सक्राइब हुआ IPO?

कैटेगरीसब्सक्राइब्ड
QIB (एंकर को छोड़कर)1.02x
NII1.54x
bNII (> ₹10 लाख)1.65x
sNII (< ₹10 लाख)1.33x
रिटेल1.63x
कर्मचारी1.82x
कुल1.37x
Source – NSE

CSM Technologies IPO डिटेल्स

CSM Technologies IPO का इश्यू साइज 145.78 करोड़ रुपये था, जिसमें पूरी तरह 145.78 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू शामिल थे. यह IPO 24 जून 2026 से 29 जून 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहा. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 107-113 रुपये प्रति शेयर तय किया था, जबकि प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये था. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 1 लॉट (132 शेयर) का था, जिसके लिए 14,916 रुपये का निवेश करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: IPO लाने का था प्लान अब $17 करोड़ कर्ज के दलदल में फंसी ‘उड़ान’, सिंगापुर कोर्ट में दिवालिया प्रक्रिया शुरू

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.