33% उछला मुनाफा, ₹1.27 लाख करोड़ का ऑर्डर बुक; 3 साल में 300% रिटर्न; इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर रखें नजर

सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NBCC को हाल ही में 20.92 करोड़ रुपये के दो नए हेल्थकेयर प्रोजेक्ट मिले हैं. इसके साथ ही कंपनी का ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 1.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो आने वाले वर्षों में मजबूत रिवेन्यू की संभावना दिखाता है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्राफिट 33% बढ़कर 742 करोड़ रुपये से अधिक रहा.

NBCC को हाल ही में 20.92 करोड़ रुपये के दो नए हेल्थकेयर प्रोजेक्ट मिले हैं. Image Credit: money9live

NBCC Order Book: भारत की सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NBCC (इंडिया) लिमिटेड एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी को हाल ही में हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े दो नए प्रोजेक्ट मिले हैं, जिनकी कुल कीमत 20.92 करोड़ रुपये है. हालांकि यह अमाउंट कंपनी के कुल कारोबार के मुकाबले छोटी दिखाई देती है, लेकिन इससे यह साफ संकेत मिलता है कि NBCC को लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं और उसकी ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी का ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 1.27 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिससे आने वाले वर्षों की इनकम को लेकर भरोसा बढ़ा है.

हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ी NBCC की मौजूदगी

कंपनी ने 16 जून को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे दो नए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. इनमें चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी से अस्पताल मॉर्डनाइजेशन प्रोजेक्ट के लिए 8.48 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट शामिल है. वहीं, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश के कुर्नूल सरकारी अस्पताल में 150 बेड के रेस्ट हाउस बनाने के लिए 12.44 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट NBCC को सौंपा है.

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ऑर्डर बुक

  • NBCC की सबसे बड़ी ताकत उसका विशाल ऑर्डर बुक है. कंपनी के पास फिलहाल लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स हैं.
  • इनमें करीब 33,497 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जबकि 94,323 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स भविष्य में शुरू होने हैं.
  • इतना बड़ा ऑर्डर बुक किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के लिए आने वाले कई वर्षों तक रेवेन्यू की कमाई की साफ तस्वीर देता है. यही कारण है कि बाजार के जानकार NBCC को सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च का बड़ा लाभार्थी मान रहे हैं.

वित्त वर्ष 2025-26 रहा सबसे शानदार

  • NBCC ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी की स्टैंडअलोन इनकम पहली बार 10,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गई.
  • वहीं, कंसोलिडेटेड टोटल इनकम बढ़कर 13,195.89 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.52 फीसदी अधिक है.
  • कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) 33.19 फीसदी बढ़कर 742.44 करोड़ रुपये हो गया. मुनाफे में तेज ग्रोथ यह दिखाता है कि कंपनी ने कॉस्ट कंट्रोल और प्रोजेक्ट पूरा करने में बेहतर प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- 2.7 अरब डॉलर में बिक रही Pizza Hut, जानें कौन होंगे नए मालिक; शेयर बाजार में भी दिखा असर

कैसे है शेयरों का प्रदर्शन

  • कंपनी का शेयर 17 जून को 2.67 फीसदी की तेजी के साथ 112 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसका मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये से अधिक है.
  • 1.27 लाख करोड़ रुपये के विशाल ऑर्डर बुक, 31% के मजबूत ROCE और 24.1% के ROE के दम पर NBCC देश की सबसे मजबूत PSU इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में गिनी जा रही है.
  • कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 3 साल में 306 फीसदी का रिटर्न दिया है.

शेयरधारकों को भी मिला फायदा

  • बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के बाद कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.46 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है.
  • इसके अलावा कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) भी 2 रुपये से बढ़कर 2.67 रुपये हो गई है.