NSE IPO से पहले इस शेयर में तूफानी तेजी, 14% तक भागे शेयर, जानें क्या है कनेक्शन?
New India Assurance का शेयर कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक उछल गया. कारोबार के दौरान शेयर 188 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जबकि सुबह करीब 9:45 बजे यह 12.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 186.31 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 30,678 करोड़ रुपये पहुंच गया.
सरकारी बीमा कंपनी New India Assurance के शेयरों में गुरुवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. National Stock Exchange (NSE) के बहुप्रतीक्षित IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल होने के बाद निवेशकों का ध्यान उन संस्थाओं पर गया है जो IPO में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही हैं. इसी वजह से New India Assurance का शेयर कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक उछल गया. कारोबार के दौरान शेयर 188 रुपये के स्तर तक पहुंच गया, जबकि सुबह करीब 9:45 बजे यह 12.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 186.31 रुपये पर कारोबार कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर करीब 30,678 करोड़ रुपये पहुंच गया.
हालिया प्रदर्शन भी रहा मजबूत
- New India Assurance का शेयर पिछले कुछ समय से अच्छी तेजी दिखा रहा है.
- पिछले 1 सप्ताह में करीब 26.7 प्रतिशत की तेजी
- पिछले 1 महीने में 14.5 प्रतिशत का उछाल
- साल 2026 में अब तक लगभग 19.7 प्रतिशत की बढ़त
- शेयर का 52-वीक हाई 214.74 रुपये है, जबकि 52-वीक लो 116.97 रुपये रहा है.
NSE IPO में बेचे जाएंगे 1 करोड़ से ज्यादा शेयर
बुधवार को NSE ने अपने IPO के लिए बाजार रेगुलेटर सेबी के पास Draft Red Herring Prospectus (DRHP) दाखिल किया. यह IPO पूरी तरह Offer For Sale (OFS) पर आधारित होगा. इसके तहत कुल 14.89 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. मौजूदा शेयरधारक सामूहिक रूप से एक्सचेंज में अपनी लगभग 6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे.
New India Assurance इस IPO में 1.05 करोड़ शेयर बेचने जा रही है. यही वजह है कि इसके शेयरों में रैली देखने को मिली है.
BSE पर होगी लिस्टिंग
NSE ने इस IPO के लिए 20 मर्चेंट बैंकर नियुक्त किए हैं, जबकि MUFG Intime India को रजिस्ट्रार बनाया गया है. दिलचस्प बात यह है कि NSE का शेयर BSE पर सूचीबद्ध होगा.
बाजार की नजर अब IPO के वैल्यूएशन, प्राइस बैंड और लॉन्च टाइमलाइन पर टिकी हुई है. वहीं New India Assurance जैसे शुरुआती निवेशकों के लिए यह निवेश को भुनाने का बड़ा मौका साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- NSE IPO से SBI की लगेगी लॉटरी! ₹2 करोड़ का निवेश बन सकता है ₹5000 करोड़ प्लस, जानें डिटेल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस फिनटेक शेयर में आएगी 24% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 31% CAGR से बढ़ा मुनाफा
गोली की रफ्तार से भागा ये शेयर, मिला विदेशी ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल ने एक दिन में कमाए ₹91400000
राधाकिशन दमानी ने इन 2 केमिकल स्टॉक में लगा रखा है दांव, एक सप्ताह में 19% तक उछला शेयर; रखें नजर
