NSE IPO से SBI की लगेगी लॉटरी! ₹2 करोड़ का निवेश बन सकता है ₹5000 करोड़ प्लस, जानें डिटेल

DRHP में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि कई सरकारी वित्तीय संस्थानों ने दशकों पहले बेहद कम कीमत पर खरीदे गए शेयरों पर हजारों करोड़ रुपये का संभावित मुनाफा कमाया है. अगर NSE का IPO करीब 2,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आता है, तो SBI को जोरदार मुनाफा हो सकता है.

NSE IPO SBI Image Credit: Canva

भारत के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज National Stock Exchange (NSE) का बहुप्रतीक्षित IPO सिर्फ निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि इसके शुरुआती शेयरधारकों के लिए भी बड़ी कमाई का मौका लेकर आ रहा है. DRHP में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि कई सरकारी वित्तीय संस्थानों ने दशकों पहले बेहद कम कीमत पर खरीदे गए शेयरों पर हजारों करोड़ रुपये का संभावित मुनाफा कमाया है. अगर NSE का IPO करीब 2,000 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आता है, तो State Bank of India (SBI) को जोरदार मुनाफा हो सकता है.

SBI का 2 करोड़ रुपये का निवेश पहुंचा 5,000 करोड़ रुपये के करीब

  • DRHP के मुताबिक SBI ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 2.475 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहा है.
  • सबसे दिलचस्प बात यह है कि SBI के इन शेयरों में औसत खरीद भाव केवल 0.80 रुपये प्रति शेयर रहा है. कुल मिलाकर बैंक ने इन शेयरों को हासिल करने के लिए करीब 1.98 करोड़ रुपये खर्च किए थे.
  • यदि IPO का मूल्य 2,000 रुपये प्रति शेयर तय होता है, तो SBI द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों की कीमत लगभग 4,950 करोड़ रुपये होगी. यानी बैंक को करीब 4,948 करोड़ रुपये का संभावित लाभ मिल सकता है.

Bank of Baroda और SHCIL को भी होगा बड़ा फायदा

  • NSE के शुरुआती सपोर्टर्स में शामिल Bank of Baroda भी इस IPO से बड़ा लाभ कमा सकता है.
  • बैंक की औसत खरीद लागत केवल 0.54 रुपये प्रति शेयर रही है. करीब 59 लाख रुपये के निवेश के बदले वह लगभग 2,197 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेच सकता है.
  • वहीं, Stock Holding Corporation of India Ltd (SHCIL) ने अपने शेयर औसतन 0.46 रुपये प्रति शेयर की लागत पर खरीदे थे. लगभग 50 लाख रुपये के निवेश के मुकाबले उसके शेयरों का मूल्य करीब 2,178 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

विदेशी निवेशकों को भी होगा बड़ा फायदा

हालांकि विदेशी निवेशकों ने NSE में अपेक्षाकृत ऊंचे भाव पर निवेश किया था, फिर भी उन्हें शानदार रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

  • MS Strategic (Mauritius): औसत खरीद लागत 66.54 रुपये प्रति शेयर
  • Aranda Investments (Mauritius): औसत खरीद लागत 62.38 रुपये प्रति शेयर
  • Canada Pension Plan Investment Board: औसत खरीद लागत 324.13 रुपये प्रति शेयर
  • इन सभी निवेशकों के लिए भी 2,000 रुपये के संभावित IPO मूल्य पर निवेश कई गुना बढ़ चुका है.

30 साल की वैल्यू क्रिएशन की कहानी

NSE के DRHP में सामने आए ये आंकड़े भारत के कैपिटल मार्केट के विकास की एक बड़ी कहानी बताते हैं. लगभग तीन दशक पहले शुरू हुए एक्सचेंज ने अपने शुरुआती निवेशकों के लिए जबरदस्त संपत्ति बनाई है.

SBI, Bank of Baroda, सरकारी बीमा कंपनियों और अन्य संस्थागत निवेशकों के लिए NSE IPO केवल शेयर बिक्री नहीं, बल्कि भारत के वित्तीय क्षेत्र के सबसे सफल दीर्घकालिक निवेशों में से एक को भुनाने का अवसर बन सकता है.

इसे भी पढ़ें- लगातार बढ़ रही है EPS, 5 तिमाहियों से दिखा दमदार प्रदर्शन! रडार पर रखें ये 3 स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.