क्या ईरान इंटरनेट भी कर देगा डिस्टर्ब! दुनिया का हर पांचवा यूजर इसके भरोसे, डर से टूटे IT Stocks, दिग्गजों का बुरा हाल

Nifty IT में गिरावट देखने को मिली. वजह है ईरान की वह चेतावनी, जिसमें समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है. ये केबल भारत की इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए बेहद जरूरी हैं. इस खबर के बाद IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

स्टॉक्स Image Credit: AI Generated

IT Stocks Update: वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब सिर्फ तेल और रुपया ही नहीं, बल्कि IT सेक्टर पर भी दिखने लगा है. सोमवार को आई खबरों के बाद Nifty IT में गिरावट देखने को मिली. वजह है ईरान की वह चेतावनी, जिसमें समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है. ये केबल भारत की इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए बेहद जरूरी हैं. अगर इनमें कोई दिक्कत आती है, तो डेटा स्पीड और ऑनलाइन सेवाओं पर असर पड़ सकता है. इस खबर के बाद IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.

IT शेयरों में गिरावट, निवेशकों में चिंता

सोमवार को Nifty IT करीब 1.58 प्रतिशत गिर गया. Infosys, Wipro, HCL Technologies और Tech Mahindra जैसे बड़े शेयर 1 से 3 प्रतिशत तक गिर गए. हालांकि Tata Consultancy Services इस गिरावट में भी थोड़ा ऊपर रहा.

कंपनीमार्केट कैपशेयर कीमत
Tata Consultancy Services₹8,64,669 करोड़₹2,362 (↓1.16%)
Infosys₹5,15,060 करोड़₹1,255 (↓1.15%)
HCL Technologies₹3,70,063 करोड़₹1,344 (↓1.49%)
Wipro₹2,00,801 करोड़₹188 (↓1.54%)
Tech Mahindra₹1,36,296 करोड़₹1,371 (↓1.45%)
LTIMindtree₹1,24,584 करोड़₹4,070 (↓3.11%)
Persistent Systems₹77,245 करोड़₹4,866 (↓0.68%)
Oracle Financial Services Software₹60,445 करोड़₹6,766 (↓2.61%)
सोर्स: Groww

क्या है असली वजह

खबर है कि ईरान और उसके सहयोगी समूह समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बना सकते हैं. ये केबल रेड सी और होरमुज स्ट्रेट जैसे इलाकों में हैं, जहां से भारत का काफी इंटरनेट डेटा गुजरता है. करीब 17 प्रतिशत ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक रेड सी से होकर गुजरता है.

भारत पर क्या होगा असर

भारत का बड़ा हिस्सा इंटरनेट डेटा इन्हीं केबल के जरिए जाता है. अगर इनमें दिक्कत आती है, तो इंटरनेट स्लो हो सकता है. साथ ही क्लाउड सर्विस और डिजिटल बिजनेस पर भी असर पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि पूरी तरह इंटरनेट बंद होना मुश्किल है. लेकिन अगर केबल को नुकसान होता है, तो डेटा ट्रैफिक में देरी और समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: DAC Approval से डिफेंस सेक्टर के बुरे दिन खत्म? 8% तक उछला Ideaforge Tech, जानें HAL-BEL-GRSE का हाल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.