बिस्किट बनाने वाली इस कंपनी का चला जादू, 5 साल में 1 लाख बने ₹1.7 करोड़, भाव ₹25 से भी कम

शेयर बाजार में हर निवेशक ऐसे स्टॉक की तलाश करता है जो कम लागत को बड़ी दौलत में बदल दे. बिस्किट और कुकीज बनाने वाली Nurture Well Industries ने यही कर दिखाया है. कंपनी के शेयर ने पिछले पांच साल में 16,805% से अधिक का रिटर्न देकर निवेशकों को करोड़पति बना दिया.

Nurture Well Industries Stock : शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स की कहानियां अक्सर सुर्खियां बनती हैं, लेकिन कुछ शेयर ऐसे होते हैं जो निवेशकों की किस्मत ही बदल देते हैं. बिस्किट और कुकीज बनाने वाली कंपनी Nurture Well Industries का शेयर भी ऐसा ही एक नाम है. कभी बेहद कम कीमत पर मिलने वाला यह स्टॉक पिछले पांच वर्षों में 16,805% से ज्यादा उछल चुका है. हैरानी की बात यह है कि 5 साल पहले लगाए गए सिर्फ 1 लाख रुपये आज करीब 1.68 करोड़ रुपये में बदल गए होते. आखिर इस कंपनी में ऐसा क्या खास है, जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया? जानिए इस मल्टीबैगर शेयर की पूरी कहानी.

शेयर का हाल

  • CMP – ₹22.23
  • 1 महीने में – 34 फीसदी टूटे
  • 3 महीने में – 44 फीसदी की गिरावट
  • 1 साल में – 15 फीसदी गिरे
  • 3 साल में – 296 फीसदी भागा
  • 5 साल में – 16,805 फीसदी की तेजी

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹532 करोड़
पी/ई रेश्यो(TTM)6.30
पी/बी रेश्यो(P/B Ratio)1.44
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)58.10
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.10
आरओई (ROE)18.14%
ईपीएस (TTM)₹3.63
बुक वैल्यू (Book Value)₹15.89
फेस वैल्यू (Face Value)₹1
Source – Groww

क्या करती है कंपनी?

नर्चर वेल फूड लिमिटेड राजस्थान के नीमराना में स्थित अपने आधुनिक प्लांट में RICHLITE, FUNTREAT और CANBERRA ब्रांड के बिस्किट और कुकीज बनाती है. कंपनी के उत्पाद उत्तर भारत के कई बड़े और छोटे दुकानों में आसानी से मिल जाते हैं. कंपनी का मजबूत वितरण नेटवर्क है, जिसमें 150 से अधिक बिजनेस पार्टनर, सुपर स्टॉकिस्ट शामिल हैं.

इनके माध्यम से कंपनी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अपने उत्पाद पहुंचाती है. भारत के अलावा कंपनी के उत्पाद विदेशों में भी लोकप्रिय हैं और यूएई, कुवैत, केन्या, तंजानिया, अफगानिस्तान तथा अन्य कई देशों में निर्यात किए जाते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.