कुछ ही घंटों में खुलेगा बाजार, इस ₹41 के मल्टीबैगर स्टॉक पर टिका लें निगाह… 5 वर्षों में दिया 3210% रिटर्न

₹50 से कम कीमत वाला स्मॉल-कैप शेयर Globe International Carriers सोमवार, 1 जून को निवेशकों के रडार पर रह सकता है. कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें मुनाफे में सालाना गिरावट दर्ज हुई, लेकिन रेवेन्यू में दो अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली.

पेनी स्टॉक Image Credit: money9live.com

Stock in Focus June 1: कुछ ही घंटों में सोमवार का शेयर बाजार खुलने वाला है और आज निवेशकों की नजरें लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल-कैप कंपनी ग्लोब इंटरनेशनल कैरियर्स (Globe International Carriers) के शेयरों पर टिकी रहेंगी. शुक्रवार को बाजार की कमजोरी के बावजूद यह शेयर 1.15% की बढ़त के साथ ₹41.30 पर बंद हुआ था. कंपनी ने शुक्रवार को ही वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं, जिसके बाद आज इस शेयर में तगड़ी हलचल देखने को मिल सकती है.

कैसे रहे Q4 के नतीजे

ग्लोब इंटरनेशनल कैरियर्स के तिमाही नतीजों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है:

  • तिमाही मुनाफा: जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर घटकर ₹1.53 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹2.10 करोड़ था.
  • तिमाही रेवेन्यू: इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13.6% बढ़कर ₹54.64 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ₹48.10 करोड़ था.
  • अर्निंग पर शेयर (EPS): चौथी तिमाही के लिए कंपनी का EPS ₹0.14 दर्ज किया गया.

सालाना आधार पर बंपर मुनाफा

भले ही तिमाही मुनाफे में थोड़ी सुस्ती दिखी हो, लेकिन पूरे वित्त वर्ष (FY26) के आंकड़े बेहद शानदार हैं. पूरे साल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 131.5% की भारी उछाल के साथ ₹11.62 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹5.02 करोड़ था.

कंपनी ने रणनीतिक विविधीकरण (Diversification) करते हुए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखा है. इसकी सब्सिडियरी कंपनी ‘गोविंद कृपा इन्फ्राटेक’ ने जयपुर के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी SEZ में 56 कमरों वाले “OPO प्रीमियर मार्वल” ब्रांड के होटल के संचालन के लिए ‘OPO होटल्स एंड रिसॉर्ट्स’ के साथ हाथ मिलाया है.

यह भी पढ़ें: 1 जून को इन शेयरों पर रहेगी नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन! लिस्ट में Textile Stocks से लेकर Suzlon Energy जैसे दिग्गज

1400% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न

देशभर में कार्गो ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली इस कंपनी का शेयर लंबी अवधि के निवेशकों के लिए जैकपॉट साबित हुआ है:

  • शेयर ने एक हफ्ते में 1.30% और एक महीने में 1.47% का रिटर्न दिया है.
  • इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में 534% की तेजी दिखाई है, हालांकि इस साल (YTD) इसमें 5% की गिरावट आई है.
  • लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने 5 वर्षों में 3210.68% का छप्परफाड़ रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल किया है. यही वजह है कि आज बाजार खुलते ही ट्रेडर्स इस पर करीब से नजर रखेंगे.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.