तिमाही नतीजों के बाद BSE पर ब्रोकरेज बुलिश, बोला-‘खरीदो’; 3760 रुपये जाएगा भाव! जानें क्यों आएगी रैली?
मजबूत आउटलुक को देखते हुए Nuvama ने BSE का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,760 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,130 रुपये था. यह वैल्यूएशन 45 गुना पीई के साथ CDSL में 15 फीसदी हिस्सेदारी को शामिल करता है. इसके अलावा, Centrum ब्रोकरेज ने भी BSE पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का मौजूदा भाव 2,986 रुपये बताया है और टारगेट प्राइस 3,331 रुपये रखा है. इसके हिसाब से शेयर में करीब 12 फीसदी का संभावित रिटर्न बनता है.
BSE Target Price: बीते कल BSE ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे, जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस इसको लेकर काफी बुलिश हैं. ब्रोकरेज हाउस Nuvama ने BSE पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सितंबर 2025 में एक्सपायरी स्वैप के बावजूद एक्सचेंज ने Q3 FY26 में इंडेक्स ऑप्शंस से शानदार प्रदर्शन किया है. तिमाही के दौरान BSE का ADPTV मार्केट शेयर 29.4 फीसदी रहा, जो तिमाही आधार पर 227 बेसिस प्वाइंट की बढ़त दिखाता है. इसी वजह से रेवेन्यू सालाना आधार पर 60.8 फीसदी और तिमाही आधार पर 16.4 फीसदी बढ़ा.
ऑपरेटिंग लीवरेज से मार्जिन में जबरदस्त उछाल
ऑपरेटिंग लीवरेज का असर EBITDA मार्जिन पर साफ नजर आया. Q3 FY26 में EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 443 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 60.8 फीसदी पहुंच गया. इसके चलते EBITDA सालाना आधार पर 73.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 11.1 फीसदी बढ़ा. अन्य आय के मजबूत रहने से नेट प्रॉफिट यानी APAT 6,000 करोड रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 71.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 11.6 फीसदी की बढ़त को दिखाता है.
जनवरी में इंडेक्स ऑप्शन वॉल्यूम में तेज उछाल
जनवरी 2026 में इंडेक्स ऑप्शन का ADPTV महीने दर महीने 53.3 फीसदी उछल गया. इसके साथ ही BSE का मार्केट शेयर 292 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 30.2 फीसदी पर पहुंच गया. मजबूत वॉल्यूम को देखते हुए Nuvama ने FY26 से FY28 के लिए अपने ADPTV अनुमान बढ़ा दिए हैं. इसके चलते ब्रोकरेज ने FY26 FY27 और FY28 के अनुमान क्रमशः 8.2 फीसदी 21.9 फीसदी और 21.1 फीसदी बढ़ाए हैं.
टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,760 रुपये
मजबूत आउटलुक को देखते हुए Nuvama ने BSE का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3,760 रुपये कर दिया है, जो पहले 3,130 रुपये था. यह वैल्यूएशन 45 गुना पीई के साथ CDSL में 15 फीसदी हिस्सेदारी को शामिल करता है.
Centrum ब्रोकरेज की राय
Centrum ब्रोकरेज ने भी BSE पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का मौजूदा भाव 2,986 रुपये बताया है और टारगेट प्राइस 3,331 रुपये रखा है. इसके हिसाब से शेयर में करीब 12 फीसदी का संभावित रिटर्न बनता है.
शेयर के शेयरों का हाल
सोमवार को BSE का शेयर 3.04 फीसदी की तेजी के साथ 2,985.1 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 10.49 फीसदी चढ़ा है. बीते तीन महीनों में इसमें 11.46 फीसदी की तेजी आई है जबकि एक साल में शेयर 56.39 फीसदी उछल चुका है.
इसे भी पढ़ें- ये कंपनी बनेगी अगली L&T? नाममात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




