TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

CFO के इस्तीफे के बाद आज फिर लुढ़के Ola के शेयर, 6 फीसदी तक टूटे, लगातार 10 सेशन से गिर रहे हैं स्टॉक्स

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार गिरावट निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है. कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी के इस्तीफे के बाद शेयर दसवें सत्र में भी टूट गए. इस दौरान शेयर करीब 22 फीसदी तक गिर चुके हैं. हालांकि दिसंबर में कंपनी की बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में सुधार देखने को मिला था.

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार गिरावट निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है. Image Credit:

Ola Electric Shares: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लगातार 10 सेशन से दबाव में हैं. कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी के इस्तीफे के बाद शेयरों में तेजी से गिरावट देखने को मिली है. जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कंपनी के शेयर मंगलवार को 6.35 फीसदी की गिरावट के साथ 33.46 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

CFO के इस्तीफे से बढ़ा दबाव

ओला इलेक्ट्रिक ने जानकारी दी है कि कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी हरीश अभिचंदानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बोर्ड ने उनका इस्तीफा 19 जनवरी से स्वीकार कर लिया है. इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताई गई है. इस खबर के बाद बाजार में नेगेटिव संकेत गया जिसके बाद निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए शेयरों की बिकवाली की.

दस सत्रों में भारी गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लगातार 10 कारोबारी सत्रों से गिरावट में हैं. इस दौरान शेयर की कीमत में करीब 22 फीसदी तक की गिरावट आई है. बीते सत्र में भी शेयर करीब 5 फीसदी टूट थे. लगातार गिरावट से निवेशकों का भरोसा कमजोर होता दिख रहा है. मार्केट के जानकार इसे कमजोर सेंटीमेंट का संकेत मान रहे हैं.

नए CFO की नियुक्ति

कंपनी ने हरीश अभिचंदानी के इस्तीफे के साथ ही नए मुख्य वित्त अधिकारी की नियुक्ति का ऐलान किया है. दीपक रस्तोगी को नया CFO बनाया गया है. वह सीनियर मैनेजमेंट टीम का भी हिस्सा होंगे. इससे पहले वह एक रियल एस्टेट कंपनी में ग्रुप फाइनेंस चीफ के तौर पर काम कर चुके हैं. कंपनी को उम्मीद है कि इससे वित्तीय प्रबंधन मजबूत होगा.

लगातार चौथे महीने शेयरों में गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में यह लगातार चौथा महीना है जब गिरावट दर्ज की गई है. पिछले एक हफ्ते में इसके शेयर 15 फीसदी तक गिर चुके हैं. जिससे शेयर दबाव में आ गए. लिस्टिंग के बाद से ही शेयर ज्यादातर समय गिरावट के दौर में रहे हैं.

ये भी पढ़ें- HDFC म्‍यूचुअल फंड की आंखों का तारा बने ये 5 स्‍टॉक्‍स, Whirlpool समेत इन शेयरों में बढ़ाई हिस्‍सेदारी, दे रहे ग्रोथ का सिग्‍नल

बिक्री बढ़ी लेकिन शेयर पर असर नहीं

दिसंबर महीने में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में सुधार देखने को मिला था. कंपनी ने बताया कि दिसंबर में 9 हजार से ज्यादा यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ. इससे बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. दूसरी छमाही में हिस्सेदारी और बेहतर हुई. इसके बावजूद शेयरों पर इसका सकारात्मक असर नहीं दिखा और निवेशक अभी भी सतर्क नजर आ रहे हैं.

क्या है एक्सपर्ट की राय

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में लगातार भारी बिकवाली का दबाव बना हुआ है. स्टॉक लगातार दसवें सत्र में गिरावट में है और इस दौरान करीब 25 फीसदी तक टूट चुका है, जो कमजोर बाजार धारणा को दिखाता है. डेली चार्ट पर शेयर सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है. 50 और 100 ईएमए के पास हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिली है. वॉल्यूम डेटा भी कमजोर खरीदारी का संकेत देता है. 30 रुपये अब अहम सपोर्ट बना हुआ है.