Orient Electric: 2 हफ्ते में 31% चढ़ा शेयर, Q2 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिया ₹240 का टारगेट
ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2027-28 के बीच कंपनी का रेवेन्यू औसतन सालाना 20 फीसदी और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 43.4 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकता है. ICICI Securities को इस अवधि में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 14 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है.
Highlights
- Orient Electric का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹27.06 करोड़ हुआ.
- दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 25.15 फीसदी बढ़कर ₹879.34 करोड़ रहा.
- ICICI Securities ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹240 का टारगेट प्राइस दिया.
Orient Electric के शेयर में दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद जोरदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी का नेट प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले दोगुने से ज्यादा बढ़कर 27.06 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू में 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बेहतर नतीजों और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग के बीच शेयर ने दो हफ्ते में करीब 31 फीसदी रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने भी शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 220 रुपये से बढ़ाकर 240 रुपये कर दिया है.
Orient Electric के शेयर में कितनी तेजी?
Orient Electric के शेयर में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को भी तेजी जारी रही. दोपहर 2:16 बजे BSE पर शेयर 2.80 फीसदी की बढ़त के साथ 203.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,350.53 करोड़ रुपये था.
शेयर ने एक हफ्ते में करीब 23.3 फीसदी और दो हफ्ते में 31.85 फीसदी का रिटर्न दिया है. साल 2026 में अब तक शेयर करीब 16.54 फीसदी चढ़ा है. हालांकि, लंबी अवधि का प्रदर्शन इतना मजबूत नहीं रहा. एक साल में शेयर करीब 0.59 फीसदी और तीन साल में 10.72 फीसदी गिरा है.
Q2 में दोगुने से ज्यादा हुआ नेट प्रॉफिट
Orient Electric ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 27.06 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12.06 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है.
कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 25.15 फीसदी बढ़कर 879.34 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 702.61 करोड़ रुपये था. कंपनी के इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कारोबार का रेवेन्यू 24.85 फीसदी बढ़कर 550.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं, लाइटिंग और स्विचगियर कारोबार से रेवेन्यू 25.65 फीसदी बढ़कर 328.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
पंखों के कारोबार और प्रीमियम प्रोडक्ट्स से मिला सहारा
ICICI Securities के मुताबिक, Orient Electric के पंखों के कारोबार ने दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया. इसमें बाजार हिस्सेदारी बढ़ने, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग और नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग का योगदान रहा.
ब्रोकरेज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के पंखों के रेवेन्यू में नए प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 30 फीसदी से अधिक रही. BLDC पंखों की बिक्री में सालाना आधार पर 26 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि प्रीमियम प्रोडक्ट्स कंपनी के पंखों के पोर्टफोलियो का करीब 40 फीसदी हिस्सा रहे.
कंपनी अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है. इसके लिए डिस्ट्रीब्यूशन का विस्तार, चैनल में गहरी पहुंच और अपने इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स की क्रॉस-सेलिंग पर काम किया जा रहा है. इन कदमों से कंपनी को बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- AI की चिंता के बीच IT शेयरों की जोरदार वापसी, एक हफ्ते में 2.60 लाख करोड़ रुपये बढ़ी मार्केट वैल्यू
ICICI Securities ने ₹240 का टारगेट दिया
ICICI Securities ने Orient Electric पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस पहले के 220 रुपये से बढ़ाकर 240 रुपये कर दिया है. रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए संदर्भ भाव के आधार पर यह करीब 22 फीसदी की संभावित तेजी का संकेत देता है.
Latest Stories
सिर्फ 2 दिन में Yes Bank शेयर हुए धड़ाम! 17% तक टूटे स्टॉक; अब रेटिंग एजेंसी ने बता दिया बैंक का क्या होगा?
AI की चिंता के बीच IT शेयरों की जोरदार वापसी, एक हफ्ते में 2.60 लाख करोड़ रुपये बढ़ी मार्केट वैल्यू
Closing Bell: IT शेयरों के दम पर एक बार फिर बाजार बढ़त के साथ बंद, टेक महिंद्रा, TCS-Infosys में दिखा दमदार एक्शन
