सोमवार को इस लॉजिस्टिक्सि कंपनी पर रहेगी नजर, 13% प्रीमियम पर शेयर बायबैक का ऐलान
शेयर बाजार में मामूली तेजी के बीच पेनी स्टॉक Patel Integrated Logistics ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कंपनी के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए. इस तेजी की वजह 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर प्रस्तावित बायबैक है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से करीब 13 फीसदी प्रीमियम पर निवेशकों को बड़ा अवसर दे रहा है. सोमवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों को नजर मिलेगी.

Patel Integrated Logistics : शेयर बाजार में गुरुवार को मामूली तेजी के बीच पेनी स्टॉक Patel Integrated Logistics के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 15.96 रुपये पर पहुंच गए. इस तेजी की मुख्य वजह कंपनी द्वारा अपने प्रस्तावित शेयर बायबैक से जुड़े सार्वजनिक नोटिस में संशोधन जारी करना है. कंपनी 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक करेगी, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 13 फीसदी अधिक है. सोमवार को भी इस कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रह सकती है.
₹10.80 करोड़ का बायबैक
कंपनी के बोर्ड ने 23 जून 2026 को अधिकतम 60 लाख इक्विटी शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी थी. यह बायबैक 18 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया जाएगा. कुल बायबैक का आकार 10.80 करोड़ रुपये होगा. मौजूदा भाव 15.96 रुपये की तुलना में बायबैक कीमत करीब 12.78 फीसदी प्रीमियम पर है, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू | पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹111 करोड़ | आरओई (ROE – इक्विटी पर प्रतिफल) | 7.77% |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 11.58 | ईपीएस (TTM) | 1.38 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 0.90 | डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 2.50% |
| इंडस्ट्री का पी/ई (Industry P/E) | 43.09 | बुक वैल्यू (Book Value) | 17.75 |
| डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.05 | फेस वैल्यू (Face Value) | 10 |
टेंडर ऑफर के जरिए होगा बायबैक
पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स ने बताया कि बायबैक टेंडर ऑफर के माध्यम से किया जाएगा. इसके तहत पात्र शेयरधारकों से अनुपातिक आधार पर शेयर खरीदे जाएंगे. कंपनी ने इस प्रक्रिया से जुड़े सार्वजनिक नोटिस में कुछ संशोधन करते हुए कॉरिजेंडम जारी किया है. हालांकि, बायबैक की अन्य सभी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
क्या करती है कंपनी?
पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनियों में शामिल है. कंपनी एयर फ्रेट, सड़क परिवहन, वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसी सेवाएं प्रदान करती है. इसके शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्टेड हैं. बायबैक की घोषणा के बाद निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली, जिसके चलते शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: Market Outlook: 24600 तक जा सकता है Nifty, चार्ट पर बना बुलिश कैंडल, जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.