Stock to Buy: सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, 5 दिन में 10 फीसदी तक तेजी की उम्मीद; एक्सपर्ट ने बताए टारगेट प्राइस

अगर आप सोमवार को शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है. Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने Alivus Life Sciences, Gufic Biosciences और India Nippon Electricals में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के अनुसार तीनों शेयरों के चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट और तेजी के संकेत बने हुए हैं.

एक्सपर्ट के अनुसार तीनों शेयरों के चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट और तेजी के संकेत बने हुए हैं. Image Credit: money9live

Stock To Buy: अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग या स्विंग ट्रेडिंग के लिए मजबूत शेयर तलाश रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. Choice Broking के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने आज के लिए तीन शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Alivus Life Sciences, Gufic Biosciences और India Nippon Electricals शामिल हैं. एक्सपर्ट के अनुसार इन शेयरों के चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट और तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं, जिससे आने वाले हफ्ते में करीब 8 से 10 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

शेयरखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसटारगेट प्राइससंभावित तेजी
Alivus Life Sciences (ALIVUS)₹1,119₹1,058₹1,200करीब 7 से 8%
Gufic Biosciences (GUFICBIO)₹370₹352₹400करीब 8%
India Nippon Electricals (INDNIPPON)₹944₹900₹1,020करीब 8%

Alivus Life Sciences

आकाश शाह ने Alivus Life Sciences को 1119 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 1058 रुपये का स्टॉप लॉस और 1200 रुपये का टारगेट रखा गया है. एक्सपर्ट के अनुसार शेयर ने कई सप्ताह की कंसोलिडेशन के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है. यह शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. RSI 67 से ऊपर है, जो मजबूत तेजी का संकेत देता है.

Gufic Biosciences

Choice Broking ने Gufic Biosciences में 370 रुपये के लेवल पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 352 रुपये का स्टॉप लॉस और 400 रुपये का टारगेट तय किया गया है. कंपनी का शेयर 310 रुपये के स्तर से मजबूत रिकवरी के बाद अब हाई लेवल पर टिकने में सफल रहा है. 50 दिन का EMA अब 200 दिन के EMA को पार कर रहा है, जबकि RSI 60 से ऊपर बना हुआ है. यह आगे की तेजी की संभावना को मजबूत करता है.

India Nippon Electricals

India Nippon Electricals के लिए एक्सपर्ट ने 944 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर का स्टॉप लॉस 900 रुपये और टारगेट 1020 रुपये रखा गया है. हाल ही में शेयर ने कई महीनों के कंसोलिडेशन से बाहर निकलकर ब्रेकआउट दिया है. लगातार हायर लो बनने और मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम से इसमें निवेशकों की खरीदारी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. RSI 67 के आसपास है, जिससे तेजी का रुख बरकरार माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- अगले साल भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, लास्ट स्टेज में है ट्रेड डील; अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

क्यों बुलिश हैं एक्सपर्ट

आकाश शाह के अनुसार तीनों शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहे हैं और चार्ट पर पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं. मजबूत वॉल्यूम, बेहतर RSI और ब्रेकआउट पैटर्न इन शेयरों में तेजी की संभावना को मजबूत बना रहे हैं. यदि बाजार का माहौल अनुकूल रहता है तो ये शेयर अपने तय टारगेट तक पहुंच सकते हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.