PC Jeweller के शेयर में लगातार पांचवें दिन गिरावट, Buy-Sell और Hold… अब क्या करें निवेशक?
PC Jeweller share price: शुरुआती कारोबार में ज्वैलरी कंपनी का शेयर नीचे खुला, लेकिन सेशन के दौरान कुछ समय के लिए इसमें तेजी आई और यह 1.42 फीसदी तक चढ़ा. हालांकि, जल्द ही शेयर में फिर से गिरावट आई. निवेशकों को इस शेयर में क्या करना चाहिए, एक्सपर्ट से जान लेते हैं.
Highlights
- शेयर की कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही.
- जून 2026 तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 21% बढ़ा.
- स्टॉक में एक बढ़िया मोमेंटम था और अच्छा रिवर्सल मिला है.
PC Jeweller share price: गुरुवार 17 सितंबर को PC ज्वैलर के शेयर की कीमत में लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी रही. शुरुआती कारोबार में ज्वैलरी कंपनी का शेयर नीचे खुला, लेकिन सेशन के दौरान कुछ समय के लिए इसमें तेजी आई और यह 1.42 फीसदी तक चढ़ा. हालांकि, जल्द ही शेयर में फिर से गिरावट आई और यह 1 फीसदी से अधिक टूट गया. बुधवार को PC ज्वैलर का शेयर 12.64 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि आज NSE पर यह 12.59 रुपये प्रति शेयर पर खुला.
PC ज्वैलर का हालिया बिजनेस अपडेट
10 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में PC ज्वैलर ने बताया कि उसने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार एक अन्य बैंक का सारा बकाया सफलतापूर्वक चुका दिया है.
कंपनी ने कहा कि उसने 14 कंसोर्टियम बैंकों में से 11 बैंकों के साथ अपनी कर्ज की देनदारियों को सफलतापूर्वक निपटा लिया है और तय तारीखों से पहले ही सारा भुगतान कर दिया है. कंपनी ने आगे बताया कि बाकी तीन बैंकों का 96 फीसदी से ज्यादा बकाया कर्ज भी चुका दिया गया है.
कंपनी ने कहा कि वह इन तीन बैंकों के बाकी बचे 4 फीसदी से कम कर्ज को चुकाने और इसी महीने के भीतर कर्ज-मुक्त होने की राह पर है. कंपनी के अनुसार, इससे उसकी बैलेंस शीट और कुल वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी.
PC ज्वैलर के Q1 नतीजे 2026
PC ज्वैलर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट Q1FY27 में सालाना आधार पर (YoY) 37.2 फीसदी बढ़कर 222 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में यह 153 करोड़ रुपये था. जून 2026 तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 877 करोड़ रुपये हो गया, जो Q1FY26 में 725 करोड़ रुपये था. इससे तिमाही के दौरान मजबूत ग्रोथ का पता चलता है.
अन्य इनकम को छोड़कर, टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर 168 फीसदी बढ़कर Q1FY27 में 213 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 79 करोड़ रुपये था. यह बड़ी बढ़ोतरी कंपनी के मुख्य ऑपरेशन्स में बेहतर परफॉर्मेंस को दिखाता है.
PC ज्वैलर शेयर का टारगेट प्राइस
Nirivantes Research के वरुण एन जोशी ने पीसी ज्वैलर्स के शेयर पर अपना नजरिया दिया है. उन्होंने कहा कि पीसी ज्वैलर्स के शेयर में काफी अच्छा बेस फॉर्मेशन हुआ था. कंपनी की तरफ से डेट कम करने का काम भी किया गया था. इसलिए स्टॉक में एक बढ़िया मोमेंटम था और अच्छा रिवर्सल मिला है. स्टॉक में 8.50 रुपये से लेकर 11 रुपये तक का एक मजबूत रेजिस्टेंस जोन था.
स्टॉप लॉस लेवल
उन्होंने कहा कि टेक्निकली ये स्टॉक अभी भी मुझे काफी मजबूत लग रहा है. 11 रुपये के लेवल पर एक स्टॉप लॉस मेंटेन कर सकते हैं. अगर इस लेवल से नीचे जाता है, तो फिर इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है. 14 रुपये और 16 रुपये के दो टारगेट हैं, जो देखने को मिल सकते हैं और स्टॉक में बने रह सकते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
69 करोड़ रुपये का सोलर ऑर्डर मिलते ही शेयर में आया तूफान, 20% का लगा अपर सर्किट; 4 महीने में पूरा करेगी काम
Opening Bell: सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी 23250 के करीब; HDFC बैंक और TCS ने बाजार पर डाला सबसे अधिक दबाव
Stock in Focus: आज फोकस में रहेंगे में इंफोसिस, मझगांव डॉक और JSW एनर्जी जैसे शेयर, रखें नजर
