3 शेयरों में खरीदारी का मौका, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस; जानें कितना हो सकता है फायदा

Gujarat Pipavav Port, GAIL और V Guard Industries में एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों में तकनीकी चार्ट पर तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं. GPPL का टारगेट 185 रुपये, GAIL का 186 रुपये और V Guard का टारगेट 370 रुपये है. मौजूदा भाव से इन शेयरों में करीब 8 से 14 फीसदी तक तेजी की संभावना बनती है. एक्सपर्ट ने तीनों शेयरों के लिए अहम स्टॉप लॉस भी बताए हैं.

तीनों शेयरों के चार्ट पर मजबूत तेजी के संकेत हैं. Image Credit: money9live

Highlights

  • GPPL में 162 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह, 185 रुपये का टारगेट.
  • GAIL में 171.50 रुपये के भाव पर खरीदारी, 186 रुपये तक जाने की उम्मीद.
  • V Guard में 327 रुपये के आसपास खरीदारी, 370 रुपये का टारगेट.

शेयर मार्केट में सही शेयर के साथ सही लेवल पर एंट्री करना निवेशकों के लिए अहम होता है. इस समय तीन शेयर ऐसे हैं जिनमें एक्सपर्ट को चार्ट पर तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं. Gujarat Pipavav Port, GAIL और V Guard Industries को लेकर Choice Broking के VP Research Sachin Gupta ने खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से 8 से 14 फीसदी तक तेजी की संभावना है. साथ ही एक्सपर्ट ने हर शेयर के लिए स्टॉप लॉस भी तय किया है. ऐसे में जानते हैं इन तीनों शेयरों में खरीदारी का भाव, टारगेट और रिस्क लेवल क्या है.

Gujarat Pipavav Port

Gujarat Pipavav Port का शेयर करीब 162 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. साप्ताहिक चार्ट पर शेयर Symmetrical Triangle Pattern बना रहा है और फिलहाल इस पैटर्न की ऊपरी सीमा के पास है. शेयर को 21 EMA और 200 SMA से सपोर्ट मिल रहा है. MACD भी पॉजिटिव होने की तरफ बढ रहा है, जिससे शेयर में मोमेंटम सुधरने के संकेत मिल रहे हैं. एक्सपर्ट ने 162 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसका स्टॉप लॉस 152 रुपये और टारगेट 185 रुपये रखा गया है. 162 रुपये से 185 रुपये के टारगेट तक करीब 14.2 फीसदी की संभावित तेजी बनती है.

GAIL

GAIL का शेयर करीब 171.50 रुपये के भाव पर है. शेयर अप्रैल के निचले स्तर से मजबूत रिकवरी के बाद फिलहाल कंसोलिडेशन में है. यह अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है. 200 DMA करीब 166 रुपये पर है, जो शेयर के लिए अहम सपोर्ट माना जा रहा है. शेयर में Higher Low का पैटर्न भी बना है, जो मजबूती का संकेत देता है. एक्सपर्ट ने 171 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. 166 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है और 180 से 186 रुपये के टारगेट दिए गए हैं. 171.50 रुपये के भाव से 186 रुपये तक करीब 8.5 फीसदी की संभावित तेजी बनती है.

V Guard

V Guard Industries का शेयर करीब 327 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. साप्ताहिक चार्ट पर शेयर का सेटअप सकारात्मक नजर आ रहा है. शेयर Descending Trendline के पास बने ब्रेकआउट जोन को दोबारा टेस्ट कर रहा है. यह लेवल आगे की तेजी के लिए अहम माना जा रहा है. शेयर में MACD का पॉजिटिव क्रॉसओवर हुआ है और 21 सप्ताह का EMA भी सपोर्ट दे रहा है. एक्सपर्ट ने मौजूदा भाव के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. 314 रुपये का स्टॉप लॉस और 370 रुपये का टारगेट दिया गया है. 327 रुपये से 370 रुपये तक करीब 13.1 फीसदी की संभावित तेजी बनती है.

तीनों शेयरों के अहम लेवल एक नजर में

  • Gujarat Pipavav Port में खरीदारी का भाव 162 रुपये है. इसका स्टॉप लॉस 152 रुपये और टारगेट 185 रुपये है. यानी संभावित तेजी करीब 14.2 फीसदी है.
  • GAIL में खरीदारी का भाव 171.50 रुपये है. इसका स्टॉप लॉस 166 रुपये और टारगेट 186 रुपये है. यहां संभावित तेजी करीब 8.5 फीसदी है.
  • V Guard Industries में खरीदारी का भाव 327 रुपये है. इसका स्टॉप लॉस 314 रुपये और टारगेट 370 रुपये है. यहां संभावित तेजी करीब 13.1 फीसदी है.

एक्सपर्ट ने क्यों दी खरीदारी की सलाह

Sachin Gupta के मुताबिक तीनों शेयरों में तकनीकी चार्ट पर अलग अलग पॉजिटिव संकेत दिखाई दे रहे हैं. Gujarat Pipavav Port में Symmetrical Triangle Pattern और पॉजिटिव होते MACD पर नजर है. GAIL में हायर हो और 200 DMA का सपोर्ट अहम है. वहीं V Guard में ब्रेकआउट जोन का रीटेस्ट, पॉजिटिव MACD क्रॉसओवर और 21 सप्ताह के EMA का सपोर्ट दिख रहा है. हालांकि किसी भी ट्रेड में स्टॉप लॉस का पालन करना जरूरी है क्योंकि चार्ट का सेटअप बदलने पर शेयर में गिरावट भी आ सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.