ये 3 Ancillary स्टॉक्स चला रहे हैं देश का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एक ने दिया 900 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न, रखें नजर

देश में बढ़ती बिजली मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के बीच Polycab India, CG Power and Industrial Solutions और Voltamp Transformers जैसे ancillary स्टॉक्स तेजी से उभर रहे हैं. ये कंपनियां केबल, ट्रांसफॉर्मर और पावर इक्विपमेंट के जरिए पूरे एनर्जी सिस्टम को मजबूत बना रही हैं.

Polycab India, CG Power and Industrial Solutions और Voltamp Transformers जैसे ancillary स्टॉक्स तेजी से उभर रहे हैं. Image Credit: Canva

Power Ancillary Stocks: देश में तेजी से बढ़ती बिजली मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के बीच अब फोकस सिर्फ पावर बनाने वाली कंपनियों पर नहीं, बल्कि उन कंपनियों पर भी है जो इस पूरे सिस्टम को चलाती हैं. केबल, ट्रांसफॉर्मर और पावर इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियां अब ग्रोथ की नई कहानी लिख रही हैं. ये कंपनियां देश के एनर्जी ट्रांजिशन, रिन्यूएबल इंटीग्रेशन और ग्रिड मॉडर्नाइजेशन में अहम भूमिका निभा रही हैं. खास बात यह है कि मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन और कम कर्ज के चलते ये कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षक बन रही हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 पावर ancillary स्टॉक्स जो भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर बूम को ड्राइव कर रहे हैं.

Polycab India

Polycab India देश की सबसे बड़ी वायर और केबल कंपनियों में शामिल है. कंपनी का बिजनेस सिर्फ केबल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह FMEG और EPC सेगमेंट में भी मजबूत पकड़ रखती है. कंपनी को सरकार के कैपेक्स, रियल एस्टेट ग्रोथ और बढ़ती बिजली मांग का सीधा फायदा मिल रहा है. हाल के समय में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जहां रेवेन्यू और प्रॉफिट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. 4 मई को कंपनी के शेयर 2.89 फीसदी की तेजी के साथ 8344 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने पिछले 5 साल में 460 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ParticularsFY23FY24FY259MFY26
Revenue (Rs m)1,41,0781,80,3942,24,0832,00,913
Growth YoY (%)15.627.924.229.8
Operating Profit (Rs m)19,85427,12731,67928,444
Operating Margin (%)14.11514.114.2
Net Profit (Rs m)12,83118,02920,45519,229
Net Margin (%)9.1109.19.6

CG Power and Industrial Solutions

CG Power एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस पावर सिस्टम और इंडस्ट्रियल सिस्टम दोनों में काम करती है. कंपनी ट्रांसफॉर्मर, मोटर और स्विचगियर जैसे प्रोडक्ट बनाती है, जो पूरे पावर वैल्यू चेन के लिए जरूरी हैं. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने मजबूत टर्नअराउंड दिखाया है. ऑर्डर बुक में तेजी और बेहतर एग्जीक्यूशन के कारण कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है. 4 मई को कंपनी के शेयर 1.36 फीसदी की गिरावट के साथ 802 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने पिछले 5 साल में 944 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ParticularsFY23FY24FY259MFY26
Revenue (Rs m)69,72580,46099,08789,763
Growth YoY (%)27.215.423.225.4
Operating Profit (Rs m)10,73112,48514,80911,197
Operating Margin (%)15.415.514.912.5
Net Profit (Rs m)7,9638,7119,7308,352
Net Margin (%)11.410.89.89.3

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP की सरकार, निवेशक इन 3 शेयरों पर रख सकते हैं नजर; जानें- अहम फैक्टर्स

Voltamp Transformers

Voltamp Transformers भारत की भरोसेमंद ट्रांसफॉर्मर कंपनियों में से एक है. कंपनी के पास 60 साल से ज्यादा का अनुभव और हजारों इंस्टॉलेशन का ट्रैक रिकॉर्ड है. ड्राई टाइप ट्रांसफॉर्मर सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़ है. कंपनी लगातार अपनी क्षमता बढ़ाने में निवेश कर रही है. मजबूत ऑर्डर बुक और कर्ज मुक्त बैलेंस शीट इसे एक हाई क्वालिटी ग्रोथ स्टॉक बनाते हैं. 4 मई को कंपनी के शेयर 6.63 फीसदी की तेजी के साथ 00 रुपये पर बंद हुए. कंपनी ने पिछले 5 साल में 12,520 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ParticularsFY23FY24FY259MFY26
Revenue (Rs m)13,85116,16219,34215,365
Growth YoY (%)22.916.719.717.3
Operating Profit (Rs m)2,7104,1134,5092,739
Operating Margin (%)19.625.423.317.8
Net Profit (Rs m)1,9993,0743,2542,575
Net Margin (%)14.41916.816.8

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.