बाजार में डर, लेकिन प्रमोटर बेखौफ! इन 3 शेयरों में चुपचाप बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या ये बन सकते हैं अगला मल्टीबैगर?
बाजार में गिरावट के बीच Raymond Lifestyle, Senco Gold और Rashi Peripherals जैसे शेयरों में प्रमोटर लगातार हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. यह इन कंपनियों के भविष्य को लेकर मजबूत भरोसे का संकेत माना जा रहा है. क्या ये शेयर आने वाले समय में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. आइए जानते है.
Promotor Buying Stocks: शेयर बाजार में गिरावट के दौर में सही शेयर पहचानना आसान नहीं होता. ऐसे समय में एक खास संकेत निवेशकों के लिए बहुत काम आता है, जिसे “इनसाइडर बाइंग” कहा जाता है. यानी जब कंपनी के प्रमोटर खुद अपने शेयर खरीदते हैं. जब प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसका मतलब होता है कि उन्हें अपनी कंपनी के भविष्य पर भरोसा है.
वे कंपनी के अंदर की स्थिति को सबसे बेहतर जानते हैं, इसलिए उनका निवेश करना एक मजबूत संकेत माना जाता है. इस समय बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ कंपनियों के प्रमोटर चुपचाप अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. यह संकेत हो सकता है कि आने वाले समय में इन कंपनियों में सुधार देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 3 शेयरों के बारे में.
Raymond Lifestyle
Raymond Lifestyle एक बड़ी फैशन और कपड़ा कंपनी है. इसके शेयर में लिस्टिंग के बाद करीब 70% की गिरावट आई है.
इसके बावजूद कंपनी के प्रमोटर लगातार शेयर खरीद रहे हैं. उनकी हिस्सेदारी मार्च 2025 में 54.7% थी, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 58.2% हो गई. कंपनी अब अपने बिजनेस को नए तरीके से बढ़ाने पर काम कर रही है. यह एक्सपोर्ट बढ़ाने और नए प्रोडक्ट्स जैसे एथनिक वियर पर ध्यान दे रही है.\
Senco Gold
Senco Gold एक ज्वेलरी कंपनी है, जिसका देशभर में मजबूत नेटवर्क है. इसके प्रमोटर भी लगातार बाजार से शेयर खरीद रहे हैं. दिसंबर 2025 तक उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 64.47% हो गई है. कंपनी आने वाले समय में नए शहरों में विस्तार की योजना बना रही है. साथ ही सस्ते ज्वेलरी प्रोडक्ट्स पर ध्यान दे रही है, ताकि ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा जा सके.
Rashi Peripherals
Rashi Peripherals टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स की बड़ी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी है. यह कई बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स भारत में बेचती है. इसके प्रमोटर ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर करीब 63.98% कर दी है. कंपनी को आने वाले समय में कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग से फायदा मिल सकता है. खासकर AI और नए डिवाइस की वजह से इसका कारोबार बढ़ सकता है.
| कंपनी | EV/EBITDA | इंडस्ट्री EV/EBITDA | ROCE (%) | ROE (%) |
| Raymond Life | 9.9 | 10.4 | 2.9 | 0.7 |
| Senco Gold | 7.4 | 13.8 | 10.4 | 9.8 |
| Rashi Peripherals | 7.1 | 14.8 | 14.2 | 12.5 |
| सोर्स: screener.in | ||||
डेटा और ग्राफिक सोर्स: Groww, Trendlyne, FE, Napkin AI
ये भी पढ़ें- 5 साल में दे चुका है 2640% का रिटर्न, अब इस कंपनी को BHEL से मिला नया काम; दौड़ पड़े शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
