छुट्टी के दिन चमकी इन रेल कंपनियों की किस्मत! हाथ लगे करोड़ों के प्रोजेक्ट, सोमवार को शेयरों में हलचल तय
रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनियां RailTel Corporation of India और RITES Ltd को हाल ही में करोड़ों रुपये के नए प्रोजेक्ट मिले हैं. इन ऑर्डर्स से दोनों कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत होने की उम्मीद है, जिसके चलते आने वाले ट्रेडिंग सेशन में इन स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है.
Railway Companies Bagged Order: रेलवे सेक्टर की दो प्रमुख सरकारी कंपनियां RailTel Corporation of India और RITES Ltd हाल ही में मिले नए ऑर्डर्स की वजह से बाजार की चर्चा में आ गई हैं. इन दोनों कंपनियों को अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए अहम कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुए हैं, जिससे इनके ऑर्डर बुक में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार, 9 मार्च को इन स्टॉक्स पर निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की खास नजर रह सकती है. इन दोनों कंपनियों को ये काम छुट्टी के दिन यानी शनिवार, 7 मार्च को मिला जिसकी जानकारी दोनों कंपनियों ने फाइलिंग के जरिये दी. नए प्रोजेक्ट्स मिलने से कंपनियों के कारोबार को गति मिलती है और भविष्य में उनकी इनकम में बढ़ोतरी की संभावना भी बनती है.
RailTel Corp को मिला 26 करोड़ रुपये से ज्यादा का काम
RailTel Corporation of India Ltd को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से लगभग 26.72 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए दिया गया है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को केबल की सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रेंचिंग, केबल बिछाने, बैकफिलिंग, हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग, HDPE पाइप की इंस्टॉलेशन, केबल ब्लोइंग, जॉइन्टिंग और टर्मिनेशन जैसे कई तकनीकी काम करने होंगे. यह पूरा प्रोजेक्ट तय समय सीमा के अनुसार 5 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है. रेलवे नेटवर्क में डिजिटल कनेक्टिविटी और कम्युनिकेशन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिहाज से यह प्रोजेक्ट अहम माना जा रहा है.

पहले भी रेलटेल को मिला बड़ा प्रोजेक्ट
इससे पहले भी RailTel को रेलवे सिग्नलिंग से जुड़ा एक और अहम काम मिला था, जिसकी कीमत करीब 35.6 करोड़ रुपये बताई गई थी. यह प्रोजेक्ट North Central Railway के प्रयागराज डिविजन में MSDAC और उससे जुड़े अन्य सिग्नलिंग कार्यों से संबंधित है. लगातार मिल रहे इन ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हो रही है, जिससे आने वाले समय में इसके बिजनेस पर सकारात्मक असर पड़ सकता है. शेयर बाजार में भी इस खबर का असर देखने को मिला और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को RailTel का शेयर करीब 3.19% की बढ़त के साथ ₹291.10 पर बंद हुआ.
RITES Ltd को मिला 45 करोड़ रुपये का काम
दूसरी ओर, रेलवे सेक्टर की कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग सेवाएं देने वाली सरकारी कंपनी RITES Ltd को भी एक अहम प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी को पश्चिम बंगाल सरकार के पब्लिक वर्क्स (रोड्स) डायरेक्टरेट से लगभग 45.19 करोड़ रुपये का कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. यह प्रोजेक्ट मुरीगंगा नदी पर बनने वाले चार लेन के एक्स्ट्रा-डोज्ड ब्रिज से जुड़ा है. इस पुल का निर्माण सागर आइलैंड के कचुबेरिया को दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से जोड़ने के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में पुल से जुड़ी अप्रोच रोड्स का निर्माण भी शामिल है.

क्या है काम?
इस प्रोजेक्ट में RITES की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है. कंपनी को अथॉरिटी इंजीनियर के तौर पर नियुक्त किया गया है, जिसके तहत वह प्रोजेक्ट के डिजाइन की निगरानी, निर्माण कार्य की क्वालिटी पर नजर और संपूर्ण कंस्ट्रक्शन सुपरविजन की जिम्मेदारी निभाएगी. इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा 48 महीनों की तय की गई है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू 45.19 करोड़ रुपये है और इसमें जीएसटी शामिल नहीं है.
दूसरे बड़े काम
इसके अलावा RITES को एक और बड़ी प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट मिली है. कंपनी को South Western Railway से मैसूर-हासन-मंगलुरु रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए संशोधित लागत का अनुमान प्राप्त हुआ है. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 729.28 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. बाजार में इस सकारात्मक खबर का असर कंपनी के शेयर पर भी दिखा और शुक्रवार को RITES का शेयर करीब 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 207 रुपये पर बंद हुआ.
ये भी पढ़ें- अगले हफ्ते ये दो कंपनियां करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, 5 हिस्सों में बंटेगा शेयर, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
MTAR vs Apollo Micro vs Zen Technologies: डिफेंस सेक्टर के किस शेयर में है दम? जानें मार्जिन और रिटर्न रेशियो
₹30 से कम के इस स्टॉक पर बड़ा अपडेट! मिले करोड़ों के 3 ऑर्डर, क्या अब निचले स्तर से भागेंगे शेयर?
Stocks to Watch: सोमवार को इन शेयरों पर रखें नजर! Kotak, BSE, RailTel समेत 17 स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन
