AGM में बड़े ऐलान के बावजूद RIL के शेयरों में बड़ी गिरावट, जियो फाइनेंस के शेयर भी टूटे
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा जियो फाइनेंस के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई. 49वीं AGM में बोलते हुए, मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि कंपनी के बोर्ड ने Jio के DRHP को मंजूरी दे दी है और इसे आज ही रेगुलेटर SEBI के पास फाइल किया जाएगा.
शुक्रवार की दोपहर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई, जबकि कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में कई बड़े ऐलान किए, जिनमें बहुप्रतीक्षित Jio IPO के बारे में एक अहम जानकारी भी शामिल थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा जियो फाइनेंस के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई.
Jio का $4 अरब का IPO ?
49वीं AGM में बोलते हुए, मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि कंपनी के बोर्ड ने Jio के DRHP को मंजूरी दे दी है और इसे आज ही रेगुलेटर SEBI के पास फाइल किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए, पूरे रिलायंस परिवार और इसके लाखों शेयरधारकों के लिए बहुत भावुक पल है. रिलायंस और उसके शेयरधारकों के बीच का रिश्ता गर्व, भरोसे, सम्मान और मिलकर तरक्की करने पर आधारित एक गहरा और पवित्र रिश्ता है.’
रिलायंस रिटेल IPO
इन्वेस्टर्स रिलायंस रिटेल IPO की टाइमलाइन के बारे में और साफ जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. रिटेल बिजनेस ग्रुप के सबसे बड़े ग्रोथ इंजन में से एक बनकर उभरा है. इक्विरस (Equirus) का अनुमान है कि FY26 में इसका रेवेन्यू 3.71 लाख करोड़ रुपये (44.5 अरब डॉलर) होगा.
O2C पर टिप्पणी
कंज्यूमर-फेसिंग बिजनेस और क्लीन एनर्जी पहलों के अलावा, मार्केट मैनेजमेंट के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट पर नर रखेगा. कभी रिलायंस की वैल्यूएशन का मुख्य आधार रहा यह बिजनेस अब कंपनी की कुल एंटरप्राइज वैल्यू का लगभग 22% हिस्सा है और कमाई में अहम योगदान देता है.
RIL Q4 की झलक
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के लिए 16,971 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो एक साल पहले इसी अवधि में दर्ज 19,407 करोड़ रुपये से 13% कम है. ऑपरेशन से होने वाली आय सालाना आधार पर 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपये हो गई. दिसंबर तिमाही की तुलना में, नेट प्रॉफिट 18,645 करोड़ रुपये से 8% कम हुआ.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत
रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में एक हफ्ते में 1% से ज्यादा की बढ़त हुई है, लेकिन एक महीने में 1% से अधिक और 2026 में अब तक 17% की गिरावट आई है. भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के शेयरों में एक साल में लगभग 9% की गिरावट आई है. लंबे समय की बात करें तो, इस स्टॉक में तीन साल में 3% और पांच साल में 18% की बढ़त हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
iPhone की बढ़ती बिक्री से चमक सकते हैं ये 2 शेयर, Apple से है कारोबारी कनेक्शन; रखें नजर
बाजार में अचानक क्यों आई तेजी? Sensex 600 अंक से ज्यादा चढ़ा, Nifty 23,400 के पार; ये फैक्टर बने वजह
6.94% तक टूटा Oracle Financial Services का शेयर! क्या है $18 अरब के कर्ज का पूरा मामला?
