क्या गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को पछाड़ देंगे छोटे अंबानी?
शेयर बाजार भले ही कंसॉलिडेशन मोड में हो, लेकिन अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के स्टॉक्स धमाकेदार रैली के साथ सुर्खियां बटोर रहे हैं. सालों की गिरावट के बाद अब ये शेयर आसमान छू रहे हैं, और निवेशकों का उत्साह देखते ही बनता है! रिलायंस पावर के शेयर 2018 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, तो रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी तूफानी तेजी देखने को मिली है. इस शानदार वापसी के पीछे सकारात्मक खबरों का सिलसिला और कंपनी का बड़ा ओवरहॉल है.
4 जून को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) में भेजने वाले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के आदेश को सस्पेंड कर दिया. इस फैसले ने रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़ी राहत दी और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. यह खबर ग्रुप के स्टॉक्स में तेजी का एक बड़ा कारण बनी. अनिल अंबानी के कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से ये सवाल उठता है कि क्या आने वाले दिनों में वो मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी पछाड़ सकते हैं, तो क्या है सच्चाई वीडियो में देखें डिटेल.
More Videos
UPL, Mobikwik, Airtel, CP Plus, Waree Ener, YES Bk, Jio Fin, IDFC First में बड़ी हलचल
MONEY MASTER: बाजार में भूचाल, कहां बनेगा माल?
Tata Steel, VEDL, IRFC, Afcon Infra में क्या करें? किन मेटल शेयरों में बनेगा मोटा माल?
