Sebi का बड़ा फैसला, अब 30 दिन पुराने मार्केट डेटा से हो सकेगी निवेशकों की पढ़ाई; 1 जुलाई से लागू होगा नया फ्रेमवर्क

Sebi ने एजुकेशनल और निवेशक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए बाजार डेटा यूज के नियमों में बदलाव किया है. अब शेयर बाजार के प्राइस डेटा का इस्तेमाल 30 दिन की देरी के साथ किया जा सकेगा. नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा. Sebi का कहना है कि इससे डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने और एजुकेशनल कंटेंट को ज्यादा उपयोगी बनाए रखने में मदद मिलेगी.

सेबी का नया फ्रेमवर्क. Image Credit: Getty image

Sebi ने बाजार डेटा के इस्तेमाल को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब एजुकेशनल और निवेशक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए शेयर बाजार के प्राइस डेटा का इस्तेमाल 30 दिन की देरी के साथ किया जा सकेगा. नया नियम 1 जुलाई से लागू होगा. Sebi का कहना है कि इस फैसले का मकसद बाजार डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकना और साथ ही शिक्षा से जुड़े कंटेंट को ज्यादा उपयोगी बनाए रखना है. इससे पहले डेटा यूज के लिए अलग- अलग समय लिमिट तय थी. नए नियम से एजुकेशनल संस्थानों और ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म को राहत मिलने की उम्मीद है.

Sebi ने बदले बाजार डेटा के नियम

Sebi ने शेयर बाजार के प्राइस डेटा के यूज को लेकर नया फ्रेमवर्क जारी किया है. इसके तहत अब एजुकेशनल और निवेशक जागरूकता में 30 दिन पुराने बाजार डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह नियम 1 जुलाई से लागू होगा. Sebi का कहना है कि पुराने नियमों को लेकर कई संस्थानों ने अपनी चिंता जताई थी. इसके बाद नए बदलाव का फैसला लिया गया. रेगुलेटरी का फोकस डेटा सुरक्षा और शिक्षा दोनों के बीच बैलैंस बनाए रखने पर है.

पहले क्या थे नियम

मई 2024 में Sebi ने लाइव मार्केट डेटा के इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ाई थी. उस समय बाजार डेटा को केवल ट्रेडिंग और उससे जुड़ी एक्टिविटी तक सीमित किया गया था. एजुकेशनल और जागरूकता कार्यक्रमों को केवल एक दिन की देरी वाले डेटा के इस्तेमाल की अनुमति मिली थी. बाद में जनवरी 2025 में नियम और सख्त किए गए. इसके तहत शिक्षा से जुड़ी संस्थाओं को केवल तीन महीने पुराने डेटा का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी.

ये भी पढ़ें- गजब है ये कंपनी, अकेले पूरे भारतीय शेयर बाजार पर हावी, मार्केट कैप में छोड़ दिया पीछे

क्यों किया गया बदलाव

Sebi के अनुसार कई शेयरहोल्डर्स ने कहा था कि एक दिन की देरी वाला डेटा गलत इस्तेमाल का रिस्क बढ़ा सकता है. वहीं तीन महीने पुराना डेटा एजुकेशनल उपयोग के लिए काफी पुराना हो जाता था. इसी फीडबैक के आधार पर नया फैसला लिया गया. अब डेटा साझा करने और उपयोग दोनों के लिए 30 दिन की समान समय लिमिट तय की गई है.

एजुकेशनल संस्थानों को मिले

Sebi ने National Institute of Securities Markets यानी NISM को विशेष छूट दी है. NISM को अपने Simulation Lab में एक दिन की देरी वाला बाजार डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति रहेगी. Sebi का कहना है कि NISM बाजार से जुड़ी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यहां Sebi अधिकारियों और बाजार से जुड़े पेशेवरों को ट्रेनिंग दिया जाता है. इसलिए संस्थान को यह विशेष सुविधा जारी रखी गई है.

Latest Stories

कभी बाजार के सुपरस्टार थे ये डिफेंस स्टॉक, अब भारी बिकवाली से टूटा निवेशकों का भरोसा; 52 वीक हाई से 60% तक गिरा शेयर

गिरते रुपये के बीच इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर, कई देशों में कंपनियों का कारोबार; बन सकता है कमाई का मौका

कोल गैसीफिकेशन पर सरकार का 375 अरब रुपये का मास्टरस्ट्रोक, इन 4 कंपनियों पर रखें नजर; मिल सकता है बड़ा बूस्ट

Closing Bell: दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूटा, सेंसेक्स-निफ्टी गिरकर बंद; निवेशकों के 2 लाख करोड़ डूबे

5 रुपये से कम वाले पेनी स्टॉक में FII का बड़ा दांव, लगातार 2 दिन से रॉकेट बना शेयर; निवेशक रखें रडार पर

इन तीन कंपनियों पर रखें नजर, 50% तक सस्ता मिल रहा स्टॉक, फंडामेंटल्स दमदार, मजबूत है ऑर्डर बुक