बाजार में दबाव लेकिन इस ज्वेलरी स्टॉक में लग रहा अपर सर्किट, लगातार बढ़ा रहा शोरूम
बाजार में दबाव का माहौल है. जिससे कई सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिल रही है. इस गिरावट में इस ज्वेलरी में स्टॉक में तेजी देखी जा रही है. जिससे ये शेयर अपर सर्किट में लॉक हो चुका है. ये कंपनी कई शहरों में अपने शोरूम बढ़ा रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
Senco Gold Share price: 9 अप्रैल के कारोबारी सत्र बाजार में गिरावट देखी गई लेकिन इससे इतर ज्वेलरी रिटेल कंपनी Senco Gold के शेयरों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखी गई. कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के चलते इसके शेयर 318.25 रुपये पर पहुंचकर 5 फीसदी के अपर सर्किट में लॉक हो गए. कल भी इसमें अपर सर्किट लगा था. यह शेयर पिछले 5 हफ्तों के हाई पर पहुंच गया है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

तिमाही और सालाना प्रदर्शन
- Q4 FY25 (जनवरी-मार्च 2025) में कंपनी की कुल बिक्री में 19.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
- रिटेल बिक्री में रहा 23 फीसदी का इजाफा हुआ.
- पूरे वित्त वर्ष यानी FY25 में कंपनी की सालाना बिक्री में 19.4 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली.
- सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) Q4 में 18.4 फीसदी, और पूरे साल के लिए 14.6 फीसदी रही.
छोटे शहरों में बिक्री ज्यादा
कंपनी ने बताया कि Tier-3 और Tier-4 शहरों से जबरदस्त मांग आई, जिसने मेट्रो और Tier-2 शहरों की ग्रोथ को भी पीछे छोड़ दिया.
सोने की कीमतों में तेजी
- Q4 में सोने की कीमतों में 11 फीसदी की तेजी देखी गई.
- साल-दर-साल (YoY) सोने की कीमतें 33 फीसदी बढ़ीं और पिछले 6 महीनों में 19 फीसदी की बढ़त के साथ US$3,150 प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई.
- दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की खरीद लगातार जारी रही, जिससे डिमांड बनी रही.
इसे भी पढ़ें- अब फार्मा सेक्टर पर लगेगा टैरिफ, ट्रंप बोले-जल्द करेंगे ऐलान, इन शेयरों पर रखें नजर!
लगातार बढ़ता शोरूम
मार्च तिमाही में कंपनी ने 4 नए शोरूम खोले. FY25 में कुल मिलाकर 15 नए शोरूम जोड़े गए. अब शोरूम की कुल संख्या 175 हो गई है. इनमें से 72 फ्रैंचाइजी आधारित हैं और 1 शोरूम दुबई में मौजूद है.
मार्जिन में गिरावट
Q2 और Q3 में कस्टम ड्यूटी कटौती और अन्य बिजनेस कारणों से मार्जिन में 80–90 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट आई, जिससे एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 6.2 फीसदी रहा.
हालांकि कंपनी का कहना है कि Q4 में डायमंड ज्वेलरी की मजबूत बिक्री के चलते मार्जिन में सुधार हुआ है.
FY26 के लिए पॉजिटिव आउटलुक
कंपनी को उम्मीद है कि FY26 की शुरुआत बहुत दमदार होगी. इसके पीछे का कारण ये है कि अक्षय तृतीया जैसे त्यौहारों में बढ़ती मांग और शादी के सीजन की लगातार चल रही बिक्री.
आगे की तैयारी
Senco FY26 में 20–22 नए शोरूम खोलने की योजना बना रही है, जिनमें 5–7 शोरूम Q1 में ही खोले जाएंगे. साथ ही, कंपनी अपने Shop-in-Shop (SIS) मॉडल के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसमें 70 नए SIS आउटलेट खोलने की तैयारी है.
बाजार में दबाव का माहौल है. जिससे सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिल रही है. इस गिरावट में इस ज्वेलरी में स्टॉक में तेजी देखी जा रही है. जिससे ये शेयर अपर सर्किट में लॉक हो चुका है. ये कंपनी कई शहरों में अपने शोरूम बढ़ा रही है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RIL Share Price: Jio IPO की उम्मीद से 2.7 फीसदी उछला शेयर, Jefferies ने बढ़ाया दांव
Closing Bell: लगातार दूसरे दिन मार्केट में तेजी, Sensex 685 अंक चढ़ा, Nifty 22776 पर बंद, Trent बना टॉप गेनर
RBI MPC से पहले शेयर बाजार में लौटी रौनक! 2 दिन में 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, ये हैं 3 बड़े कारण
