अबू धाबी डील के बाद भागा इस इंफ्रा कंपनी का शेयर, 10% उछला, फोकस में रखें स्टॉक

SEPC Limited के शेयर में 7 फीसदी की तेजी आई है जब कंपनी ने अबू धाबी की Avenir International में 90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया. यह डील करीब 1530 करोड़ रुपये की है और इससे कंपनी की मिडिल ईस्ट के ऑयल और गैस सेक्टर में एंट्री मजबूत होगी.

SEPC Limited के शेयर में 9 फीसदी की तेजी आई है. Image Credit: Money9 Live

SEPC Stock: इंजीनियरिंग और इंफ्रा सेक्टर की माइक्रोकैप कंपनी SEPC Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने अबू धाबी की एक इंजीनियरिंग फर्म में 90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. इस खबर के बाद स्टॉक में 9.89 फीसदी की तेजी आई और यह 5.11 रुपये पर पहुंच गया. बाजार में इस डील को कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ ट्रिगर माना जा रहा है.

क्या है डील

कंपनी ने Avenir International Engineers and Consultants में 1530 करोड़ रुपये में 90 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. यह डील शेयर स्वैप के जरिए होगी और अगले छह महीने में पूरी होने की उम्मीद है. इस एक्विजिशन से कंपनी की एंट्री मिडिल ईस्ट के ऑयल और गैस सेक्टर में मजबूत होगी. साथ ही कंपनी का बिजनेस अब ज्यादा डायवर्सिफाइड हो जाएगा.

स्टॉक में क्यों आई तेजी

डील की घोषणा के बाद निवेशकों ने स्टॉक में खरीदारी शुरू कर दी. इसका असर यह हुआ कि शेयर करीब 10 फीसदी उछल गया. कंपनी का मार्केट कैप पहले ही 900 करोड़ रुपये से ज्यादा है और अब इस डील से आगे की ग्रोथ की उम्मीद बढ़ गई है. हालांकि कंपनी का पीई 18 है जो इंडस्ट्री औसत से थोड़ा ज्यादा है. इसने निवेशकों को पिछले 5 साल में 31 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- ईरान से आई एक खबर और भाग गया शेयर बाजार, 1660 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन

कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 156 फीसदी बढ़कर 133 करोड़ से 341 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मुनाफा 275 फीसदी बढ़कर 4 करोड़ से 15 करोड़ रुपये पहुंचा. QoQ आधार पर भी ग्रोथ मजबूत रही है. 3 साल का सेल्स CAGR 22 फीसदी और प्रॉफिट CAGR 29 फीसदी है, जबकि TTM में यह और तेज है. हालांकि ROCE 6 फीसदी और ROE 2.5 फीसदी होने से संकेत मिलता है कि रिटर्न अभी सीमित हैं और सुधार की गुंजाइश बनी हुई है.

ऑर्डर बुक ने बढ़ाई उम्मीद

जिस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी जा रही है उसके पास 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर बुक है. यह आने वाले समय में मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है. इस वजह से निवेशकों को लग रहा है कि यह डील कंपनी की कमाई और ऑर्डर पाइपलाइन को मजबूत करेगी. मिडिल ईस्ट में बड़े क्लाइंट्स के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.