GAIL से लगातार छठा ऑर्डर मिलते ही गोली की तरह भागा Suzlon का शेयर, 3% से ज्यादा चढ़ा, विंड टर्बाइन एनर्जी में दिखेगा दम
Suzlon Energy Ltd के शेयर GAIL से छठा रिपीट ऑर्डर मिलने के बाद 3% से ज्यादा उछल गया. कंपनी को करीब 100 मेगावॉट का नया ऑर्डर मिला है, जिससे इसकी मजबूत ऑर्डर बुक और PSU क्लाइंट्स के बीच भरोसा दिखता है.
Suzlon Energy Share Price: देश की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy Ltd के शेयरों में मंगलवार, 24 मार्च को तेजी देखने को मिली. इसके शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गए. शेयर में आई इस तेजी की वजह कंपनी को GAIL India Ltd से मिला छठा रिपीट ऑर्डर है. इस खबर के बाद शेयर चढ़कर ₹41.30 तक के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 39.94 रुपये था.
कंपनी के मुताबिक GAIL India Ltd से सुजलॉन को करीब 100 मेगावॉट का छठा रिपीट ऑर्डर मिला है. यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के नंदुरबार में लगाया जाएगा, जिसमें 47 S120 विंड टर्बाइन स्थापित किए जाएंगे, जिनकी क्षमता 2.1 मेगावॉट प्रति टर्बाइन होगी. Suzlon का महाराष्ट्र में करीब 38% मार्केट शेयर है, जिससे यह साफ होता है कि कंपनी विंड एनर्जी सेगमेंट में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रही है. बार-बार मिल रहे ऑर्डर इस बात का संकेत हैं कि बड़े पीएसयू क्लाइंट्स के बीच कंपनी पर भरोसा कायम है.
ऑर्डर बुक मजबूत
कंपनी का ऑर्डर बुक जनवरी 2026 तक 6.4 गीगावॉट पहुंच चुका है, जो अगले दो साल के लिए मजबूत कामकाज की झलक देता है. Q2FY26 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42% की रेवेन्यू ग्रोथ के साथ ₹4,236 करोड़ का कारोबार किया, जबकि नेट प्रॉफिट 15% बढ़कर ₹445 करोड़ हो गया. यह आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की ऑपरेशनल मजबूती और डिमांड दोनों मजबूत हैं.
ब्रोकरेज ने दिया बाय रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने भी इस स्टॉक पर भरोसा जताते हुए ‘Buy’ की रेटिंग दी है और ₹65 का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा स्तर से करीब 63% की संभावित तेजी दिखाता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में मजबूत डिमांड, हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स और बढ़ती कैपेसिटी Suzlon के ग्रोथ को सपोर्ट करेंगी.
इन सेग्मेंट में करेगी विस्तार
Suzlon अब अपनी “2.0” रणनीति के तहत खुद को सिर्फ विंड कंपनी तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि सोलर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज में भी विस्तार करने की योजना बना रही है. इसके लिए कंपनी ने लीडरशिप में बदलाव करते हुए ग्रोथ और स्ट्रैटेजी पर फोकस बढ़ाया है. मजबूत ऑर्डर बुक, लगातार मिल रहे रिपीट ऑर्डर और सेक्टर में बढ़ती संभावनाओं के चलते Suzlon Energy निवेशकों के लिए आकर्षक स्टॉक बनता दिख रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सस्ते में मिल रहे विजय केडिया के ये 3 चहेते स्टॉक्स, 52 वीक हाई से 45% तक नीचे कर रहे ट्रेड, क्या निवेश का है मौका
Big Whale का बड़ा एग्जिट, Ashish Kacholia ने इस कंपनी से पूरी तरह निकाला हाथ; क्या संकेत दे रहा है बाजार
शेयर बाजार में बढ़त, Sensex 1500 और Nifty 365 अंक ऊपर खुला; एशियन पेंट्स, इंडिगो और टाइटन के शेयरों में जबरदस्त तेजी
