आज से खुल रहा इस पावर कंपनी का IPO, ₹1100 करोड़ जुटाने का है टारगेट, जानें GMP क्या दे रहा संकेत
Powerica का 1100 करोड़ रुपये का IPO 24 से 27 मार्च 2026 तक खुला है. कंपनी ने प्राइस बैंड 375 से 395 रुपये तय किया है और एक लॉट में 37 शेयर हैं. रिटेल निवेश के लिए कम से कम 14615 रुपये की जरूरत है. GMP करीब 5 रुपये फ्लैट है जिससे हल्के लिस्टिंग गेन का संकेत मिलता है.
Powerica IPO: पावर सेक्टर से जुड़ी कंपनी Powerica का IPO आज 24 मार्च 2026 से निवेश के लिए खुल गया है. यह इश्यू 27 मार्च तक खुला रहेगा. कंपनी इस IPO के जरिए कुल 1100 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल हैं. ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल काफी सीमित है, जिससे लिस्टिंग गेन को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है.
इश्यू साइज और प्राइस बैंड क्या है
यह IPO कुल 1100 करोड़ रुपये का है जिसमें 700 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 400 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 375 रुपये से 395 रुपये प्रति शेयर तय किया है. फेस वैल्यू 5 रुपये प्रति शेयर है. यह एक बुक बिल्डिंग IPO है जो BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होगा.
निवेश के लिए कितना पैसा लगेगा
इस IPO में एक लॉट में 37 शेयर रखे गए हैं. रिटेल निवेशकों को कम से कम 14615 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं स्मॉल NII के लिए 14 लॉट यानी 204610 रुपये और बड़े NII के लिए 69 लॉट यानी 1008435 रुपये का निवेश जरूरी है. कंपनी कर्मचारियों को 37 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी दे रही है.
टाइमलाइन और लिस्टिंग डेट
IPO 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा. शेयर अलॉटमेंट 30 मार्च को होने की संभावना है. इसके बाद 1 अप्रैल को रिफंड और शेयर क्रेडिट की प्रक्रिया पूरी होगी. कंपनी की लिस्टिंग 2 अप्रैल 2026 को BSE और NSE पर हो सकती है.
GMP और लिस्टिंग का अनुमान
Powerica IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 5 रुपये फ्लैट चल रहा है. इस आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 400 रुपये हो सकता है. यानी निवेशकों को करीब 1 से 2 फीसदी तक का मामूली लिस्टिंग गेन मिल सकता है. पिछले कुछ दिनों में GMP में उतार चढ़ाव देखने को मिला है जो कमजोर मांग का संकेत देता है.
ये भी पढ़ें- Coal India का बड़ा दांव, MCL और SECL में 25% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी; आने वाला है बड़ा IPO मौका
QIB के लिए 50 फीसदी रिजर्वेशन
IPO में QIB के लिए 50 फीसदी तक हिस्सा रखा गया है जबकि रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 फीसदी रिजर्व है. NII के लिए 15 फीसदी हिस्सा तय किया गया है. कम GMP यह दिखाता है कि फिलहाल बाजार का रुख सतर्क है. ऐसे में निवेशकों को लिस्टिंग गेन के बजाय कंपनी के फंडामेंटल और लॉन्ग टर्म ग्रोथ को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Coal India का बड़ा दांव, MCL और SECL में 25% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी; आने वाला है बड़ा IPO मौका
इस रेलवे इंफ्रा कंपनी का आएगा IPO! SEBI के पास DRHP दाखिल, 1600 करोड़ का ऑर्डर बुक; जानें डिटेल्स
आने वाला है SBI Mutual Fund का IPO, पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा इश्यू; जानें पूरी डिटेल
