आने वाला है SBI Mutual Fund का IPO, पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा इश्यू; जानें पूरी डिटेल

SBI Mutual Fund ने IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं. इस इश्यू में 20.37 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे और कोई नया शेयर जारी नहीं होगा. State Bank of India और Amundi अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे. कंपनी का लक्ष्य सितंबर तक लिस्टिंग का है. यह देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है.

SBI Mutual Fund ने IPO के लिए SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं.

SBI Mutual Fund IPO: देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी SBI Mutual Fund ने IPO के लिए के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं. इस IPO के जरिए कंपनी मार्केट से कैपिटल जुटाने की तैयारी में है. खास बात यह है कि यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा, यानी इसमें कोई SEBI नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा. इस कदम के बाद कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होने वाली है. निवेशकों के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है.

IPO में क्या होगा खास

इस IPO में करीब 20.37 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा, यानी मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. कंपनी को इस इश्यू से सीधे कोई फंड नहीं मिलेगा. इस तरह का IPO आम तौर पर प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटाने के लिए लाया जाता है. इससे निवेशकों को कंपनी में हिस्सेदारी लेने का मौका मिलेगा.

कौन घटाएगा अपनी हिस्सेदारी

इस ऑफर में State Bank of India और Amundi अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे. दोनों ही कंपनी के प्रमोटर हैं. फिलहाल SBI की हिस्सेदारी करीब 61.98 फीसदी और अमुंडी की करीब 36.40 फीसदी है. IPO के बाद इनकी हिस्सेदारी में कमी आएगी.

लिस्टिंग की टाइमलाइन

SBI के चेयरमैन ने पहले संकेत दिया था कि कंपनी मार्च तक ड्राफ्ट पेपर फाइल कर सकती है. इसके बाद सितंबर तक लिस्टिंग का लक्ष्य रखा गया है. कंपनी के बोर्ड ने 12 महीने की टाइमलाइन को मंजूरी दी है. इससे साफ है कि कंपनी तय योजना के तहत आगे बढ़ रही है.

देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी

SBI Funds Management देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. दिसंबर 2025 तक इसका औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह कंपनी 1987 में शुरू हुई थी और यह देश की पहली नॉन यूटीआई म्यूचुअल फंड कंपनी थी. इसका मार्केट में मजबूत दबदबा है.

ये भी पढ़ें- ये पावर इंफ्रा कंपनी ला रही IPO, नए शेयरों और OFS दोनों से रकम जुटाने की तैयारी, फाइल किया ड्राफ्ट पेपर

अन्य कंपनियां भी ला रही IPO

Polite Powertech ने भी SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं. इस इश्यू में 1 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 25 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल होंगे. इससे साफ है कि मार्केट में IPO की गतिविधियां तेजी पकड़ रही हैं. निवेशकों के लिए कई नए अवसर सामने आ रहे हैं.