इन 4 स्टॉक्स पर फिदा हुए विदेशी निवेशक, एक में 13 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; लिस्ट में डिफेंस और IT कंपनियां शामिल

मार्च 2026 में विदेशी निवेशकों ने कुछ चुनिंदा शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ी है. Sical Logistics Limited, Silver Touch Technologies Limited, NIBE Limited और W S Industries India Limited में FII निवेश बढ़ा है.

कुछ चुनिंदा शेयरों में FII अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, Image Credit: money9live

FII stake Increase: मार्च 2026 में विदेशी निवेशकों यानी FII ने कुछ चुनिंदा शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे बाजार में नई हलचल देखने को मिली है. खास बात यह है कि ये शेयर अलग अलग सेक्टर से आते हैं, जिनमें लॉजिस्टिक्स, आईटी, डिफेंस और इलेक्ट्रिकल शामिल हैं. इन कंपनियों में FII की बढ़ती हिस्सेदारी यह संकेत देती है कि बड़े निवेशकों का भरोसा इन पर बढ़ रहा है. एक कंपनी में तो FII की हिस्सेदारी 13 फीसदी तक पहुंच गई है. ऐसे में रिटेल निवेशकों के लिए भी यह स्टॉक अहम हो सकते हैं.

Sical Logistics में नई एंट्री

Sical Logistics Limited में FII की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में 0 थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 3.15 फीसदी हो गई है. यह कंपनी लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर में काम करती है. पोर्ट हैंडलिंग से लेकर ट्रांसपोर्ट और वेयरहाउसिंग तक सर्विस देती है. FII की एंट्री से यह संकेत मिलता है कि इस सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद बढ़ रही है. कंपनी के शेयर शुक्रवार 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 64.94 रुपये पर बंद हुए. पिछले 1 साल में इसके शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

Silver Touch Technologies में बढ़ा भरोसा

Silver Touch Technologies Limited में भी FII की हिस्सेदारी बढ़ी है. दिसंबर 2025 में 0.75 फीसदी हिस्सेदारी मार्च 2026 में 1.31 फीसदी हो गई. यह कंपनी आईटी सर्विस और डिजिटल सॉल्यूशन देती है. ई गवर्नेंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में काम करती है. डिजिटल सेक्टर में बढ़ती मांग के चलते विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. कंपनी के शेयर शुक्रवार 4.95 फीसदी की तेजी के साथ 123 रुपये पर बंद हुए. पिछले 1 साल में इसके शेयरों में 84 फीसदी की तेजी देखने को मिली है.

NIBE Limited में लगातार खरीदारी

NIBE Limited में FII की हिस्सेदारी अप्रैल 2025 के मुकाबले हल्की तेजी के साथ 8.69 फीसदी पर पहुंच गई है. यह कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर में काम करती है. भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल रहा है. इसी वजह से इस सेक्टर में निवेशकों का भरोसा मजबूत हो रहा है. कंपनी के शेयर शुक्रवार 1.91 फीसदी की तेजी के साथ 956 रुपये पर बंद हुए. पिछले 1 साल में इसके शेयरों में 2 फीसदी की हल्की तेजी देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें – भारत की खेती हो रही हाईटेक! ये 2 एग्री-टेक स्टॉक्स बन सकते हैं भविष्य के मल्टीबैगर, फंडामेंटल्स पर डाले नजर

W S Industries में सबसे बड़ी उछाल

W S Industries India Limited में FII की हिस्सेदारी में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है. दिसंबर 2025 में 0.76 फीसदी हिस्सेदारी मार्च 2026 में बढ़कर 13.70 फीसदी हो गई. यह कंपनी पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है. इतनी बड़ी बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि विदेशी निवेशक इस कंपनी में बड़ी संभावना देख रहे हैं. कंपनी के शेयर शुक्रवार 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 69 रुपये पर बंद हुए. पिछले 1 साल में इसके शेयरों में 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.