ईरान ने जारी किया 1 करोड़ रियाल नोट, जानें भारतीय कंरेंसी में कितनी है कीमत और ईरान को क्यों लेना पड़ा ये फैसला
ईरान ने 1 करोड़ रियाल का नया नोट जारी किया है, लेकिन इसकी कीमत भारतीय रुपये में सिर्फ ₹650 है. गिरती करेंसी, बढ़ती महंगाई और युद्ध के दबाव ने हालात बिगाड़ दिए हैं. लोगों की खरीद क्षमता घट रही है और सरकार को बड़े नोट छापने पड़ रहे हैं.
पश्चिम एशिया में जारी जंग और अंदरूनी आर्थिक संकट के बीच ईरान की हालत अब ऐसी हो गई है कि उसकी करेंसी की कीमत तेजी से गिरती जा रही है. हालात यह हैं कि अब वहां 1 करोड़ रियाल का नोट जारी करना पड़ा है, जिसकी असली कीमत भारतीय करेंसी में सिर्फ करीब ₹650 के आसपास बैठती है. यह कदम सिर्फ एक नोट जारी करने भर का नहीं, बल्कि उस गहरी आर्थिक परेशानी का संकेत है जिससे ईरान गुजर रहा है.
1 करोड़ रियाल का नया नोट जारी
ईरान ने 10 मिलियन रियाल (1 करोड़ रियाल) का नया नोट जारी किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा नोट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वैल्यू करीब 7 डॉलर यानी लगभग 650 रुपये है.
यह गुलाबी नोट तेजी से बैंकों में पहुंच रहा है और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं, क्योंकि लोगों को डर है कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम फेल हो सकता है.
महंगाई और संकट ने बढ़ाई मुश्किल
दरअसल, ईरान की करेंसी रियाल लगातार कमजोर हो रही है. मौजूदा समय में 1 डॉलर की कीमत करीब 15 से 16 लाख रियाल तक पहुंच चुकी है. इसका मतलब है कि लोगों की खरीदने की क्षमता तेजी से घट रही है और रोजमर्रा की चीजें महंगी होती जा रही हैं.
ईरान में महंगाई का स्तर काफी ऊंचा है और खाने-पीने की चीजों के दाम तेजी से बढ़े हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फूड इंफ्लेशन 90% तक पहुंच चुका है, जिससे आम लोगों की जिंदगी और मुश्किल हो गई है. ऐसे हालात में बड़े नोट जारी करना सरकार के लिए जरूरी हो गया, ताकि लोग आसानी से लेन-देन कर सकें.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ₹28,000 लुढ़की चांदी, सोने में भी ₹11,000 की गिरावट, जानें अब कहां पहुंचा भाव?
जंग ने और बढ़ाया दबाव
अमेरिका और इजरायल के साथ जारी तनाव और हमलों ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल दिया है. निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और बाजार में नकद लेन-देन बढ़ गया है.
Latest Stories
मिनी इंडिया पर मिसाइल हमला, 47 से ज्यादा लोग घायल; जानें क्या है Dimona का भारत कनेक्शन
48 घंटे में खोलो होर्मुज स्ट्रेट, नहीं तो तबाह कर दूंगा ईरान, भड़के ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
ईरान के नतांज न्यूक्लियर साइट पर फिर हमला, यूरेनियम केंद्र दूसरी बार बना निशाना, बढ़ा तनाव
