IPO का बाजार होगा गुलजार! अगले हफ्ते ये 7 कंपनियां लाएंगी पब्लिक इश्‍यू, 3 मेनबोर्ड और 4 SME में दांव का मौका

23 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में 7 IPO खुलेंगे, जिनमें 3 मेनबोर्ड और 4 SME इश्यू शामिल हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ेगी. साथ ही कई कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी, जिससे निवेशकों को कमाई के कई मौके मिल सकते हैं.

upcoming IPOs Image Credit: @Canva/Money9live

Upcoming IPOs in next week: शेयर बाजार में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए जबरदस्त मौके आने वाले हैं. 23 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में कम से कम 7 IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इनमें 3 मेनबोर्ड और 4 SME IPO शामिल हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ने की उम्मीद है.

मेनबोर्ड IPO पर रहेंगी खास नजर

बात करें मेनबोर्ड IPO की, तो इसमें Sai Parenteral’s, Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) और Powerica शामिल हैं. Sai Parenteral’s IPO 24 मार्च से 27 मार्च तक खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 372 से 392 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह करीब 408.79 करोड़ रुपये का इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं. जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी विस्तार, कर्ज चुकाने और R&D पर करेगी.

Amir Chand Jagdish Kumar IPO भी 24 से 27 मार्च तक खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 201 से 212 रुपये है. यह 440 करोड़ रुपये का पूरी तरह फ्रेश इश्यू है. कंपनी “Aeroplane” ब्रांड के तहत बासमती चावल का निर्यात करती है.

Powerica IPO भी 24 से 27 मार्च के बीच खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 375 से 395 रुपये तय किया गया है. यह 1100 करोड़ रुपये का बड़ा इश्यू है, जिसमें फ्रेश इश्यू और OFS दोनों शामिल हैं. जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा कर्ज घटाने में लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

SME IPO में मौके

  • SME सेगमेंट में भी निवेशकों के पास कई विकल्प होंगे. Tipco Engineering IPO 23 से 25 मार्च तक खुलेगा. प्राइस बैंड 84 से 89 रुपये है और इश्यू साइज 60.55 करोड़ रुपये है.
  • Highness Microelectronics IPO 24 से 27 मार्च तक खुलेगा, प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये है.
  • Vivid Electromech IPO 25 से 30 मार्च तक खुलेगा. इसका प्राइस बैंड 528 से 555 रुपये है और इश्यू साइज 130.54 करोड़ रुपये है.
  • Emiac Technologies IPO 27 मार्च से 8 अप्रैल तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड अभी घोषित नहीं किया गया है.

लिस्टिंग भी नजर में

अगले हफ्ते कुछ कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है, जिनमें Innovision, GSP Crop Science, Raajmarg Infra InvIT और Novus Loyalty शामिल हैं. यानी बाजार में एक साथ कई बड़े ट्रिगर देखने को मिलेंगे. निवेशकों के पास अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में पैसा लगाने का मौका होगा, ऐसे में अगला हफ्ता कमाई का अच्छा अवसर साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.