IPL 2026: स्टेडियम में IPL देखना हुआ महंगा, अब 28 नहीं, टिकटों पर लगेगा 40% GST, जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर
28 मार्च से Indian Premier League (IPL) 2026 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. लेकिन इस बार स्टेडियम में मैच देखना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि IPL टिकटों पर GST बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, जिससे दर्शकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.
GST on IPL Tickets: 28 मार्च से देश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए मानो एक त्योहार की शुरुआत होने जा रही है. Indian Premier League (IPL) का 19वां सीजन इसी दिन से शुरू होगा, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह घरेलू टी20 लीग हर साल न सिर्फ दर्शकों की दीवानगी को नई ऊंचाई पर ले जाती है, बल्कि कारोबार और रेवेन्यू के लिहाज से भी लगातार मजबूत होती जा रही है. बढ़ती लोकप्रियता के साथ टिकटों की मांग और कीमतें दोनों बढ़ी हैं और अब मैच देखने के लिए खरीदे जाने वाले टिकटों पर सरकार करीब 40 फीसदी GST भी वसूल रही है, जो दर्शकों की जेब पर सीधा असर डालता है. हालांकि GST रिफॉर्म से पहले यह 28 फीसदी था. दर में बदलाव होने से दर्शकों को पहले की तुलना में अधिक पेमेंट करना होगा.
IPL टिकट पर कितना लगता है GST?
IPL मैचों के टिकट “स्पोर्टिंग इवेंट में प्रवेश” की कैटेगरी में आते हैं, जिसे GST के तहत टैक्सेबल सर्विस माना जाता है. यह “SAC 9996” के अंतर्गत आती है, जिसमें मनोरंजन और खेल से जुड़ी सर्विस शामिल होती हैं. 22 सितंबर 2025 से लागू नए नियमों के अनुसार, IPL टिकट पर 40% GST लगाया जा रहा है. यह दर काफी ज्यादा है और इसे लग्जरी या हाई टैक्स कैटेगरी में रखा गया है, जैसे कि कैसीनो या बेटिंग जैसी सेवाएं.

टिकट की कीमत पर क्या पड़ता है असर?
GST बढ़ने का सीधा असर टिकट की अंतिम कीमत पर पड़ता है. अगर किसी टिकट की मूल कीमत (base price) ₹1000 है, तो उस पर 40% GST जोड़ने के बाद दर्शक को ₹1400 तक भुगतान करना पड़ सकता है. यानी अब स्टेडियम में मैच देखने का खर्च पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है, जिससे आम दर्शकों के लिए लाइव मैच देखना थोड़ा महंगा हो गया है.
स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और दर्शकों पर असर
ClearTax की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 8% योगदान देती है और IPL इसका बड़ा हिस्सा है. भारी टैक्स के बावजूद क्रिकेट की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. हालांकि, टिकटिंग प्लेटफॉर्म और फ्रेंचाइज़ी के लिए GST नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. अगर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो भारी जुर्माना भी लग सकता है. कुल मिलाकर, IPL का रोमांच बरकरार है, लेकिन अब स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.
Latest Stories
90% तक सस्ती होंगी वजन घटाने की दवाएं, पेटेंट खत्म होते ही मची होड़, फार्मा स्टॉक्स में निवेश का बड़ा संकेत
Gold and Silver Rate Today: सोने में 15 साल की बड़ी गिरावट, क्या शादी की खरीदारी या निवेश के लिए आ गया टाइम, जानें एक्सपर्ट की राय
MI, CSK, RCB जैसी बड़ी टीमें भी क्यों नहीं खरीद सकतीं मनचाहे खिलाड़ी? जानें Salary Cap का पूरा खेल
