बाजार में डर, लेकिन छुपा है बड़ा मौका! ये 3 ब्लूचिप शेयर ओवरसोल्ड जोन में, क्या बनेंगे अगले 10 साल के स्टार!

इतिहास बताता है कि सबसे अच्छे निवेश अक्सर तब होते हैं, जब बाजार में डर ज्यादा होता है. आज भारत के कुछ मजबूत ब्लूचिप शेयर ऐसे ही दौर से गुजर रहे हैं. ये कंपनियां मजबूत हैं, लेकिन इनके शेयर ओवरसोल्ड यानी ज्यादा गिरावट वाले स्तर पर पहुंच चुके हैं. इसका मतलब यह हो सकता है कि लंबे समय के लिए यहां अच्छा मौका बन रहा है.

शेयर Image Credit: Getty image

जब शेयर बाजार तेजी में होता है, तो हर कोई निवेश करने के लिए उत्साहित रहता है. लेकिन जब बाजार गिरता है, तो डर तेजी से फैलता है. निवेशक घबरा जाते हैं और अच्छे शेयर भी नजरअंदाज होने लगते हैं. ऐसे समय में ही बड़े मौके छिपे होते हैं. इतिहास बताता है कि सबसे अच्छे निवेश अक्सर तब होते हैं, जब बाजार में डर ज्यादा होता है. आज भारत के कुछ मजबूत ब्लूचिप शेयर ऐसे ही दौर से गुजर रहे हैं.

ये कंपनियां मजबूत हैं, लेकिन इनके शेयर ओवरसोल्ड यानी ज्यादा गिरावट वाले स्तर पर पहुंच चुके हैं. इसका मतलब यह हो सकता है कि लंबे समय के लिए यहां अच्छा मौका बन रहा है. आइए से समझते हैं RSI क्या होता है और कौन से 3 बड़े शेयर इस समय चर्चा में हैं.

RSI क्या होता है और क्यों जरूरी है

RSI एक इंडिकेटर है, जो बताता है कि शेयर ज्यादा महंगा है या ज्यादा गिर चुका है. अगर RSI 70 से ऊपर हो, तो शेयर महंगा माना जाता है. अगर RSI 30 से नीचे हो, तो शेयर ओवरसोल्ड यानी ज्यादा गिरा हुआ माना जाता है. अगर यह साप्ताहिक स्तर पर 30 से नीचे चला जाए, तो यह बड़ी गिरावट और निराशा का संकेत होता है.

HDFC Bank

HDFC Bank का शेयर मर्जर के बाद करीब 1020 रुपये से गिरकर 770 रुपये तक आ गया है. इसका RSI 22 के आसपास है, जो बहुत कम है. ऐसा इसके इतिहास में सिर्फ तीन बार हुआ है. पिछली बार जब ऐसा हुआ था, तब बाद में शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

TCS

TCS जैसे मजबूत आईटी शेयर का RSI 2008 के बाद पहली बार इतना नीचे आया है. यह दिखाता है कि बाजार में डर ज्यादा है. लेकिन कंपनी की मजबूती अभी भी बनी हुई है. ऐसे समय में यह शेयर नजर रखने लायक बन जाता है.

ITC

ITC का RSI 17 तक गिर गया था, जो बहुत कम स्तर है. इतिहास में ऐसा बहुत कम बार हुआ है. हर बार इसके बाद शेयर ने रिकवरी दिखाई है. यह कंपनी धीरे-धीरे लेकिन स्थिर तरीके से बढ़ती रही है.

डेटा सोर्स: Trendlyne, FE

यह भी पढ़ें: $107 पहुंचा कच्चा तेल! 35 साल के ट्रेंड से समझें अब कब मिलेगी राहत, महंगाई में सबसे ज्यादा झुलसते हैं ये सेक्टर्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.