Big Whale का बड़ा एग्जिट, Ashish Kacholia ने इस कंपनी से पूरी तरह निकाला हाथ; क्या संकेत दे रहा है बाजार
आशीष कचोलिया ने ब्रांड कॉन्सेप्ट्स में अपनी पूरी 1.44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. यह डील करीब 3.9 करोड़ रुपये की रही. उन्होंने करीब 1.8 लाख शेयर बेचे. यह बल्क डील के जरिए किया गया. इन शेयरों को सूर्यवंशी कमोट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है.
Ashish Kacholia: शेयर बाजार में बड़े निवेशकों की हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती है. खासकर जब बात ‘बिग व्हेल’ कहे जाने वाले आशीष कचोलिया की हो, तो बाजार और ज्यादा सतर्क हो जाता है. इस बार कचोलिया ने एक माइक्रोकैप कंपनी से पूरी तरह बाहर निकलने का फैसला लिया है. उन्होंने ब्रांड कॉन्सेप्ट्स (Brand Concepts Ltd) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है.
यह कदम ऐसे समय आया है जब छोटे शेयरों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है. पिछले एक साल में इस कंपनी का शेयर करीब 36 प्रतिशत गिर चुका है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक कंपनी की कहानी है या पूरे माइक्रोकैप सेक्टर में दबाव बना हुआ है.
आशीष कचोलिया ने पूरी हिस्सेदारी बेची
आशीष कचोलिया ने ब्रांड कॉन्सेप्ट्स में अपनी पूरी 1.44 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. यह डील करीब 3.9 करोड़ रुपये की रही. उन्होंने करीब 1.8 लाख शेयर बेचे. यह बल्क डील के जरिए किया गया. इन शेयरों को सूर्यवंशी कमोट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है. यह कोलकाता की एक कंपनी है जो कमोडिटी ट्रेडिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी है. यानी कचोलिया के बाहर निकलने के बाद एक नई कंपनी ने इसमें एंट्री ली है.
डिस्काउंट पर हुई डील
यह शेयर 217 रुपये के भाव पर बेचे गए, जो पिछले बंद भाव से करीब 5 प्रतिशत कम था. यानी कचोलिया ने डिस्काउंट पर अपनी हिस्सेदारी बेची. इसके बाद शेयर और गिरकर करीब 215 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें 6 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. ब्रांड कॉन्सेप्ट्स का शेयर पिछले एक साल में 36 प्रतिशत गिर चुका है. यह अपने 50 दिन और 200 दिन के औसत से भी नीचे चल रहा है. इससे साफ है कि शेयर में लगातार कमजोरी बनी हुई है. कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 269 करोड़ रुपये है.
माइक्रोकैप शेयरों में दबाव
माइक्रोकैप और स्मॉलकैप शेयरों में इस समय दबाव बना हुआ है. कई कंपनियों के शेयर गिर रहे हैं. यही वजह है कि बड़े निवेशक भी अब सतर्क हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि कचोलिया ने एक दूसरी माइक्रोकैप कंपनी एलेआ कमोडिटीज में निवेश किया है. उन्होंने करीब 9.3 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. यह निवेश भी तब किया गया है जब उस कंपनी का शेयर भी काफी गिर चुका है.
यह भी पढ़ें: इस पावर स्टॉक पर रखें नजर, कंपनी दे रही 1 पर 1 बोनस शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट तय; मुकुल अग्रवाल का भी है दांव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
GAIL से लगातार छठा ऑर्डर मिलते ही गोली की तरह भागा Suzlon का शेयर, 3% से ज्यादा चढ़ा, विंड टर्बाइन एनर्जी में दिखेगा दम
सस्ते में मिल रहे विजय केडिया के ये 3 चहेते स्टॉक्स, 52 वीक हाई से 45% तक नीचे कर रहे ट्रेड, क्या निवेश का है मौका
शेयर बाजार में बढ़त, Sensex 1500 और Nifty 365 अंक ऊपर खुला; एशियन पेंट्स, इंडिगो और टाइटन के शेयरों में जबरदस्त तेजी
