ईरान से आई एक खबर और भाग गया शेयर बाजार, 1660 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई के अमेरिका से बातचीत के संकेतों ने बाजार में तेजी ला दी. निवेशकों के भरोसे से सेंसेक्स 1500 अंक और निफ्टी 468 अंक चढ़ा. ट्रंप ने भी वार्ता में अहम सहमति की बात कही, जिससे माहौल सकारात्मक बना.
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक खबर सामने आई है जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला. सऊदी अरब की न्यूज वेबसाइट ‘अल अरबिया’ के मुताबिक, ईरान के नए सुप्रीम लीड मोज्तबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ बातचीत और समझौते के लिए सहमति जताई है. इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के बाद जोरदार खरीदारी देखने को मिली. BSE सेंसेक्स 1667 अंकों की छलांग लगाकर 74,363 के इंट्रा हाई पर पहुंच गया, जबकि NIFTY 50 भी 468.05 अंक उछलकर 22,980.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.
क्या है पूरी खबर
अल अरबिया के मुताबिक, खामेनेई ने संकेत दिए हैं कि वह मौजूदा संघर्ष के बीच अमेरिका के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच पिछले 24 घंटों में बातचीत हुई है. ट्रंप के मुताबिक, इन वार्ताओं में “कई अहम बिंदुओं पर सहमति” बनी है.

क्या बोले ट्रंप
सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि ये बातचीत रविवार से शुरू हुई थी और आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. इससे यह संभावना बढ़ गई है कि जल्द ही युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद व करीबी सहयोगी जेरेड कुशनर भी ईरानी प्रतिनिधियों के साथ इन वार्ताओं में शामिल हैं.
हालांकि, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी Fars ने एक सूत्र के हवाले से अमेरिका के साथ किसी भी तरह की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बातचीत से इनकार किया है, जिससे इस कूटनीतिक प्रक्रिया को लेकर अलग तस्वीर सामने आती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
GAIL से लगातार छठा ऑर्डर मिलते ही गोली की तरह भागा Suzlon का शेयर, 3% से ज्यादा चढ़ा, विंड टर्बाइन एनर्जी में दिखेगा दम
सस्ते में मिल रहे विजय केडिया के ये 3 चहेते स्टॉक्स, 52 वीक हाई से 45% तक नीचे कर रहे ट्रेड, क्या निवेश का है मौका
Big Whale का बड़ा एग्जिट, Ashish Kacholia ने इस कंपनी से पूरी तरह निकाला हाथ; क्या संकेत दे रहा है बाजार
